मुंबई : एफओबी-आरओएबी के सुरक्षा आडिट पर 3.37 करोड़ खर्च -  फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार 

मुंबई : एफओबी-आरओएबी के सुरक्षा आडिट पर 3.37 करोड़ खर्च -  फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार 
मुंबई : एफओबी-आरओएबी के सुरक्षा आडिट पर 3.37 करोड़ खर्च -  फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य रेलवे सालाना बारिश के पहले और बाद में पादचारी पुल (एफओबी) और रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) की सुरक्षा ऑडिट करती हैं। फिलहाल रेलवे आईआईटी मुंबई द्वारा की गई सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट कता इंतजार कर रही है। मध्य रेलवे प्रशासन ने एफओबी और आरओबी की सुरक्षा ऑडिट पर 3.37 कोटी खर्च किए हैं। 

रिपोर्ट का इंतजार

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मध्य रेलवे प्रशासन से मध्य रेलवे मुंबई डिवीजन के एफओबी और आरओबी की सुरक्षा ऑडिट की जानकारी मांगी थी। अगस्त 2018 से मार्च 2019 के दौरान 191 एफओबी और 89 आरओबी की सुरक्षा ऑडिट आईआईटी मुंबई द्वारा की गई हैं और उसकी सुरक्षा रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। एफओबी और आरओबी की सुरक्षा ऑडिट पर 3 करोड़ 37 लाख 800 बतौर फीस चुकाना होगा। 50 प्रतिशत यानी 1 करोड़ 68 लाख 50 हजार 400 रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए हैं। 
 

Created On :   30 April 2019 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story