4 soldiers died in road accident on Jammu-Srinagar highway

डिजिटल डेस्क, बनिहाल। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बनिहाल के पास हुए इस सड़क हादसे में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई है, वहीं 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल में भेजा गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान एक निजी कार से बनिहाल से जम्मू की ओर आ रहे थे, तभी बनिहाल से कुछ दूरी पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जवानों की कार (जेके02 एन 6332) सतानी नाला के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हुई। हादसे का शिकार हुए सभी जवान जम्मू-कश्मीर के निवासी है।

कार हादसे की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने पहुंच गए हैं। हालांकि इस घटना पर अब तक सेना की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

Created On :   1 Dec 2017 4:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story