4 नगरीय निकाय में भाजपा के बने उपाध्यक्ष, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1

4 vice president of bjp and 1 of congress elected in mandla
4 नगरीय निकाय में भाजपा के बने उपाध्यक्ष, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1
4 नगरीय निकाय में भाजपा के बने उपाध्यक्ष, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1

डिजिटल डेस्क, मंडला। निकाय चुनाव के बाद प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के साथ उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कराए गए हैं। यहां मंडला के पांच नगरीय  निकाय उपाध्यक्ष चुनाव में चार में भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ निवास गया है। 

जानकारी के मुताबिक प्रथम सम्मलेन के साथ नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। यहां राजनैतिक पार्टियों के उपाध्यक्ष पद के दावेदार पार्टी पदाधिकारी, समर्थको और पार्षदों के साथ दिखे। मंडला नगरीय पालिका में भाजपा के उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी बने है। बम्हनी में उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में गया है। यहां ओमप्रकाश चंद्रौल को उपाध्यक्ष चुना गया है। नैनपुर में भाजपा के उपाध्यक्ष के दावेदार कासिम अली ने बाजी मारी है। बिछिया में अजयपुरी गोस्वामी भाजपा के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने है। निवास से कांग्रेस की सरिता जायसवाल उपाध्यक्ष चुनी गई है। 

मंडला में गिरीश को मिले 16 वोट
मंडला नगरीय निकाय के लिए भाजपा के गिरीश चंदानी को 16 वोट मिले हैं। कांग्रेस की रमा उसराठे को 9 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा है। मंडला नगरीय  चुनाव में अध्यक्ष पद कांग्रेस की पूर्णिमा शुक्ला काबिज हुई हैं। यहां उपाध्यक्ष भाजपा के चुने गए हैं। निर्दलियों ने भी भाजपा का दामन थामा है। यहां चुनाव के बाद भाजपा ने जश्र मनाया और पटाखे फोड़े गए। 

निवास में कांग्रेस का कब्जा
नगरीय  चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुए। जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरिता जयसलाल उपाध्यक्ष चुनी गई। सरिता जयसवाल को दस वोट प्राप्त हुए। वही भाजपा के उम्मीदवार बसत चौधरी को चार वोट मिले। यहां चुनाव के बाद कांग्रेसियों ने जश्र मनाया। 

बम्हनी में भारी अंतर से भाजपा जीती
बम्हनी नगरीय  निकाय में भारी अंतर से भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश चंद्रौल जीते हैं। यहां चंद्रौल को 14 वोट मिले। कांग्रेस के विनय चक्रवर्ती को सिर्फ दो वोटों से संतुष्ट होना पड़ा है। 
 

Created On :   4 Sep 2017 4:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story