बाइक की सीट जैसी थैलियों में भरा था 40 किलो गांजा, दूसरी तरफ बुरी हालत में मिला तेंदुए का शव

40 kg of ganja filled in bags seen like a seat of bike, 4 arrested
बाइक की सीट जैसी थैलियों में भरा था 40 किलो गांजा, दूसरी तरफ बुरी हालत में मिला तेंदुए का शव
बाइक की सीट जैसी थैलियों में भरा था 40 किलो गांजा, दूसरी तरफ बुरी हालत में मिला तेंदुए का शव

डिजिटल डेस्क, भंडारा। लाखनी में दुपहिया की सीट के साइज की थैलियां बनाकर उसमें 4 लाख रुपए का गांजा पुलिस ने जब्त किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दो बिना नंम्बर की बाइक पर थैलिया रखकर छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा था। लगभग 40 किलो गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही थाने के सामने नाकाबंदी कर दो दुपहिया चालको को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान 4 लाख रुपयों का गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई दौरान 4 लोगो को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में पवन उपद्याय (24), बालाराम हुबरे, सोनू दुबे, किशोर उइके शामिल है। सभी मध्य प्रदेश के देवास जिले के सनेगाव निवासी बताए जा रहे है।

Created On :   23 July 2019 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story