ट्विटर पर भी लड़ा जा रहा चुनाव, दो महीने में चुनावों से जुड़े 2 लाख ट्वीट

48 lakh tweets related to the assembly elections twitted in two months
ट्विटर पर भी लड़ा जा रहा चुनाव, दो महीने में चुनावों से जुड़े 2 लाख ट्वीट
ट्विटर पर भी लड़ा जा रहा चुनाव, दो महीने में चुनावों से जुड़े 2 लाख ट्वीट
हाईलाइट
  • ट्वीटर पर भी लड़े जा रहे चुनाव
  • महीने में चुनावों से जुड़े 2 लाख ट्वीट हुए
  • यह डेटा 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक का है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दो महीने में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों से संबंधित 48 लाख ट्वीट किए गए। यह डेटा 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक का है। वहीं 27 से 29 नवंबर के बीच 36 घंटे में सर्वाधिक 2.5 लाख ट्वीट पोस्ट किए गए हैं। पीएम मोदी का 26 नवंबर का ट्वीट 3,266 बार रीट्वीट किया गया। इस ट्वीट को 13,283 लोगों ने लाइक किया। मोदी ने अपने इस ट्वीट में जनता से मतदान करने की अपील की थी।

राहुल भी ट्रेंड में
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 18 नवंबर को जो ट्वीट किया उसे 7,098 बार रीट्वीट किया गया। इसे 24,018 लोगों ने लाइक भी किया। इस ट्वीट के जरिए राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो किया था।

सबकी नजर ट्विटर पर
ट्विटर की माने तो भाजपा, कांग्रेस, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना हैशटैग इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। चुनावों के दौरान भारत में ट्विटर पर होने वाली बहस में बढ़ोतरी हुई है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने अपनी राय, सुझाव और चुनाव से जुड़ी जानकारी शेयर कीं हैं। वहीं दुनियाभर के लोग भी ट्विटर के जरिए भारत की चुनावी घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। चुनावों से संबंधित ट्वीट के आंकड़ों पर ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी और गवर्मेंट हेड, महिमा कौल ने बताया कि क्षेत्रीय नेता और दल मतदाताओं से जुड़ने के लिए ट्विवर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्विटर ने भी चुनावों को देखते हुए बहुत से नए फीचर जोड़े थे। इनमें रियल टाइम अपडेट्स ऑन कैंपेन ट्रेल्स और कनेक्टिंग वोटर्स टू पॉलिटिशियन जैसे फीचर शामिल हैं।

 

 

Created On :   30 Nov 2018 8:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story