हिमाचल कैबिनेट : 12 मंत्रियों में से 5 दागी, 8 करोड़पति

हिमाचल कैबिनेट : 12 मंत्रियों में से 5 दागी, 8 करोड़पति
हिमाचल कैबिनेट : 12 मंत्रियों में से 5 दागी, 8 करोड़पति
हिमाचल कैबिनेट : 12 मंत्रियों में से 5 दागी, 8 करोड़पति

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के पांच कैबिनेट मंत्रियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं 12 में से आठ मंत्री करोड़पति है। ये खुलासा हुआ है हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रोटिक रिफॉर्म की एक रिपोर्ट में। ये रिपोर्ट विधायकों के चुनाव के दौरान दायर किए गए हलफनामे के आधार पर तैयार की गई है।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि औसतन राज्य के मंत्रियों के पास 7.17 करोड़ की संपत्ति हैं जिनमें अनिल शर्मा 40.20 करोड़ की संपति के साथ सूची में सबसे आगे हैं। वहीं पांच बार MLA रहे मोहिंदर सिंह 15.38 करोड़ की समपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर कृष्ण कपूर है, जिनकी संपत्ति 7.99 करोड़ रुपए है। हिमाचल के मुख्यमंत्री की संपत्ति 3.28 करोड़ रुपए है। सरवीन चौधरी की 4.19 करोड़, वरिंदर कनवर की 3.38 करोड़ और विपिन सिंह परमार की 1.44 करोड़ और सुरेश भारद्वाज की 93.53 लाख है।

वहीं सबसे कम संपत्ति की बात करे तो इसमे जसवां परागपुर के बिक्रम सिंह की 74 लाख, कसौली के राजीव सैजल की 77 लाख और लाहौल के डॉ. रामलाल मारकंडा की संपत्ति 87 लाख रुपए है।

शिक्षा के लिहाज से तीन मंत्री 12वीं पास हैं, आठ स्नातक हैं और एक के पास डॉक्टरेट की डिग्री है।

दो मंत्री 41 से 50 साल के एज ग्रुप के हैं। छह की उम्र 51 से 60 साल के बीच है। वहीं अन्य 4 मंत्रियों की उम्र 61 से 70 साल के बीच है हिमाचल कैबिनेट के मंत्रियों में केवल एक मिनिस्टर महिला है। 

जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक रिज मैदान में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जयराम के साथ ही उनके 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण समोरोह में शामिल हुए थे। हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ हो।

Created On :   28 Dec 2017 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story