बर्फ के तूफान में गुम हुए 3 जवान, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

बर्फ के तूफान में गुम हुए 3 जवान, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
बर्फ के तूफान में गुम हुए 3 जवान, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
बर्फ के तूफान में गुम हुए 3 जवान, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फीले तूफान के चलते 3 जवान लापता हो गए है। सेना इन जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सोमवार रात से ये जवान लापता है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। गुरेज सेक्टर में तो 5 फीट तक बर्फ की मोटी परत जम गई थी। 

 

सरहद की सुरक्षा थे तैनात

सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुरेज सेक्टर में ये तीनों  जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार रात हुई  बर्फबारी के बाद से मौसम बिगड़ा हुआ है। सेना को बचाव अभियान चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना की ओर से आए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि बेशक मौसम खराब है लेकिन जवान किसी भी हालत में अपनी पोस्ट और सरहद पर गश्त करना नहीं छोड़ सकते, क्योंकि अगर थोड़ी सी भी ढिलाई बरती तो आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।

10 जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 10 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 4 आम नागरिकों की भी हिमस्खलन में मौत हो गई थी। हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में इन जवानों के शव बरामद किए गए थे।  

यातायात भी प्रभावित

बर्फबारी और भारी बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया। यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यातायात विभाग के अधिकारियों ने नियंत्रण कक्षों से संपर्क साधने की सवाह दी है।


घाटी में जबरदस्त बर्फबारी

उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है।  रविवार रात से गुरेज सेक्टर में हो रही भारी बर्फबारी से इलाके में 5 फीट तक बर्फ जम गई थी।

Created On :   12 Dec 2017 7:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story