BJP के 5000 मेंबर्स ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानिए वजह

5 thousand people join BJP with Shanti Bhushan Pandey
BJP के 5000 मेंबर्स ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानिए वजह
BJP के 5000 मेंबर्स ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानिए वजह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सतना जिले के बिरसिंहपुर में BJP के शांतिभूषण पांडे ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर BJP के जनपद सदस्य, पार्षदों और अन्य करीब 5 हजार लोगों ने भी सदस्यता ली। इस मौके पर एक विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि गरीबों का मजाक उड़ा रही है शिवराज सरकार।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जब-जब उपचुनाव आते हैं 25-30 हजार गरीबों के नाम जुड़ जाते हैं और चुनाव होते ही उनके नाम काट दिए जाते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मैहर उपचुनाव के समय भी 32 हजार नाम गरीबी रेखा की सूची में जोड़े गए थे उनमें से 30 हजार नाम चुनाव जीतने के बाद काट दिए गए। सामान्य तौर पर अगर कोई गरीब अपना नाम जुड़वाने जाता है तो उससे पैसे लिए जाते हैं। सिंह ने कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए उप चुनाव होने के पहले सीएम इतनी घोषणा करते है कि उतना सरकार का बजट भी नहीं होता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि मैहर उप-चुनाव के पहले उन्होंने 15 हजार करोड़ की घोषणा की, लेकिन अभी तक उनमें से 50 करोड़ के भी काम मैहर विधानसभा में नहीं हुए। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करना और गरीबों का अपमान BJP सरकार की नीयत और नीति दोनों बताती है।                        

Created On :   21 Aug 2017 3:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story