कार में घुसा बच्चा, दरवाजे हुए लॉक, दम घुटने से गई मासूम की जान

5 years innocent child died due to suffocation in the car
कार में घुसा बच्चा, दरवाजे हुए लॉक, दम घुटने से गई मासूम की जान
कार में घुसा बच्चा, दरवाजे हुए लॉक, दम घुटने से गई मासूम की जान

डिजिटल डेस्क, पुणे। कार में दम घुटने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की उम्र पांच साल है। चाकण इलाके में सोमवार दोपहर बच्चा घर के सामने खेल रहा था। खेल ही खेल में बच्चा बंद पड़ी एक कार में चढ़ गया। जो दो महीने से बंद पड़ी थी। खेलते खेलते कार का दरवाजा अचानक बंद हो गया। तेज धूप में कार की गर्मी बढ़ गई। बच्चा कार के अंदर फंस चुका था। उसे पता ही नहीं चला कि कार के दरवाजे कॉल हो चुके थे। इस दौरान उसका दम घुटने लगा, बच्चे ने काम में ही दम तोड़ दिया। 

बे वक्त मौत के आगोश में समाया 
करन पांडे नामक बच्चा बे वक्त मौत के आगोश में समा गया। घर के पास एक कार खड़ी थी। करन खेलते खेलते कार में घुस गया। अचानक दरवाजा बंद हो गया। दरवाजे बंद होने के कारण गर्मी में उसका दम घुटने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। धूप से उसके सिर और पैर लाल हो गए थे। काफी देर बाद भी जब करन घर नहीं लौटा, तो परिवारवालों ने आसपास खोजना शुरु कर दिया। लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके बाद शाम करीब पौने छह बजे उसके पिता की नजर कार पर गई। उन्होंने कांच से अंदर देखा, तो उसमें करन दिखाई दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही सिहर उठे लोग 
कार में बंद बच्चे को देखकर उसके पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। हड़बड़ाहट में जैसे तैसै कर उसने कार का दरवाजा खोला। हालांकि दरवाजा खोलमें में थोड़ा वक्त लगा, इस दौरान अंदर बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा था। कार में ऑक्सीजन की कमी हो चुकी थी। पिता ने बच्चे को कार से बाहर निकाला। इसके बाद पचा चला कि बच्चे की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। खेल ही खेल में मासूम की मौत हो गई।  

Created On :   3 April 2018 1:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story