मदरसे में होता था यौन शोषण, पुलिस ने 51 लड़कियों को छुड़ाया

51 girls rescued from madrasa, manager arrested on sexual assault charges
मदरसे में होता था यौन शोषण, पुलिस ने 51 लड़कियों को छुड़ाया
मदरसे में होता था यौन शोषण, पुलिस ने 51 लड़कियों को छुड़ाया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक मदरसे में लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामला लखनऊ के सआदतगंज इलाके के जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे का है। यहां पर मदरसा संचालक कारी तैयब जिया पर लड़कियों ने यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर यहां से 51 लड़कियों को छुड़ाया है। साथ ही कारी तैयब को गिरफ्तार कर लिया है।


125 लड़कियां पढ़तीं थीं पहले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सआदतगंज इलाके के यासीनगंज में मौजूद जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे में पहले 125 लड़कियां पढ़ा करतीं थीं, लेकिन अब सिर्फ 51 लड़कियां ही हैं। बाकी की सभी लड़कियां अपने-अपने घर चलीं गईं हैं। इस मदरसे के संस्थापक धर्मगुरु सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ ने आरोप लगाया है कि मदरसे का संचालक कारी तैयब जिया लड़कियों के साथ यौन शोषण करता था। अशरफ की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को इस मदरसे में छापेमारी की और 51 लड़िकयों को छुड़ाया है। साथ ही कारी तैयब को गिरफ्तार कर लिया गया है। कारी तैयब यासीनगंज का रहने वाला था।

कागज में लिखकर लड़कियों ने दी जानकारी

खबरों के मुताबिक, लड़कियों ने कागज के टुकड़े पर जानकारी दी और उसे छत से बाहर फेंक दिया। कागज में इन लड़कियों ने लिखा था कि उनके साथ कारी तैयब जिया और उसके 4 दोस्त मिलकर उनके साथ यौन शोषण करते थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। ये कागज पहले मोहल्ले वालों को मिले तो इन्होंने इसकी जानकारी मोहम्मद जिलानी अशरफ को दी। मोहम्मद जिलानी ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया।

पुलिस ने छापेमारी कर 51 को छुड़ाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशरफ की शिकायत पर एसएसपी दीपक कुमार और डीएम कौशलराज शर्मा ने महिला पुलिस की टीम के साथ मिलकर इस मदरसे पर छापा मारा और यहां से 51 लड़कियों को छुड़ाया। बताया ये भी जा रहा है कि जब एडीएम, महिला एसआई और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने इन लड़कियों के बयान लिए तो अशरफ के आरोप सही पाए गए। इसके बाद सभी लड़कियों को राजकीय बाल गृह (बालिका) में भेज दिया गया है।

मदरसा हड़पने की फिराक में था कारी तैयब

मदरसे के संस्थापक मोहम्मद जिलानी का कहना है कि कारी तैयब मदरसा हड़पने की फिराक में था। अशरफ का कहना है कि उन्होंने मदरसा खरीदकर कारी तैयब को देखरेख के लिए दिया था, लेकिन उसने यहां पर हॉस्टल चलाना शुरू कर दिया और सिर्फ लड़कियों को ही रखता था। अशरफ ने ये भी आरोप लगाया है कि कारी तैयब ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी। 

Created On :   30 Dec 2017 2:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story