पाकिस्तान की जेलों में अब भी बंद हैं 546 भारतीय

546 Indian nationals, including nearly 500 fishermen in pak jail
पाकिस्तान की जेलों में अब भी बंद हैं 546 भारतीय
पाकिस्तान की जेलों में अब भी बंद हैं 546 भारतीय

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेलों में 546 बेकसूर भारतीय नागरिक बंद हैं। इसमें से करीब 500 मछुआरे हैं, जो समुद्र में भटकते हुए पाक की सीमा में गलती से पहुंच गए थे। इसका खुलासा पाकिस्तानी सरकार द्वारा शनिवार को भारतीय उच्चायुक्त को सौंपी गई सूची से हुआ है। यह सूची उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को 21 मई 2008 को दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित राजनयिक पहुंच समझौते के तहत सौंपी गई।

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय कैदियों में 52 आम नागरिक और 494 मछुआरे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम राजनयिक पहुंच समझौते के प्रावधानों के तहत उठाया गया। इसके तहत दोनों देशों को एक साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची एक दूसरे से साझा करनी होती है। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत सरकार भी नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत में बंद उसके कैदियों की सूची सौंपेगी।

इस साल 1 जनवरी को इस्लामाबाद द्वारा भारत के साथ साझा सूची के अनुसार पाकिस्तान में 351 भारतीय कैदी बंद थे, जिसमें 54 आम नागरिक और 297 मछुआरे थे। विदेशी कार्यालय ने कहा कि इस साल 6 जनवरी को 219 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया और पाकिस्तान 10 जुलाई को 77 मछुआरों और एक आम नागरिक को रिहा करेगा।

Created On :   1 July 2017 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story