विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का आगामी विधानसभा चुनाव आंदोलन के रुप में लड़ने का ऐलान

59th anniversary of the Maharashtra Day was celebrated in state
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का आगामी विधानसभा चुनाव आंदोलन के रुप में लड़ने का ऐलान
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का आगामी विधानसभा चुनाव आंदोलन के रुप में लड़ने का ऐलान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र दिवस की 59वीं वर्षगांठ पर राज्य में जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। वहीं विदर्भवासियों ने काला दिवस के रुप में इसे मनाया। महाराष्ट्र दिवस के निषेध और स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग के लिए संविधान चौक पर सुबह 11 से दोपहर 5 बजे तक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संपूर्ण विदर्भ से विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में ऐलान किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव आंदोलन के रुप में लड़ा जाएगा। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति इसके लिए संपूर्ण विदर्भ में बड़ा आंदोलन तैयार करेगी।

समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले ने कहा कि विदर्भ राज्य जनआंदोलन समिति, विदर्भ निर्माण महामंच के साथ आंदोलन के रुप में यह चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा विदर्भ में बढ़ते बिजली दरों के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि झोपडपट्टी से लेकर सामान्य जनता तक बढ़ती बिजली दरों के कारण परेशान है। किसानों की कृषि पंप का बिजली बिल भी बढ़ रहा है। विदर्भ के कारखानादार के दर 12 से 13 रुपए तक प्रति यूनिट तक पहुंच गए है। इसके विरोध विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा 3 जून को संविधान चौक से पालकमंत्री एवं ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निवासस्थान कोराडी तक ‘विद्युत मार्च’ निकाला जाएगा। राम नेवले ने कहा कि सरकार को झुकाकर बिजली दर कम करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

नए प्रस्तावित बिजली प्रकल्पों का भी विरोध किया जाएगा। एड. वामराव चटप ने कहा कि 3 जून का ‘विद्युत मार्च’ ऐतिहासिक होगा। संपूर्ण विदर्भ के किसान, बेरोजगार, कारखानदार, उद्योजक व सामान्य जनता विद्युत आंदोलन में शामिल होगे। प्रदर्शन में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के महिला आघाडी की प्रदेशाध्यक्ष रंजना मामर्डे, प्रबीरकुमार चक्रवर्ती, देविदास लांजेवार, प्रा. पुरुषोत्तम पाटील, अरुण केदार, मोरेश्वर टेंभुर्डे, धर्मराज रेवतकर, मंगलमूर्ति सोनकुसरे, एड. मुकेश समर्थ, विजय धोटे, रामश्वर बुरडे, मुन्ना महाजन, सुनील चोखारे, अहमद कादर, एड. अविनाश काले, रोहित हरणे, पुरुषोत्तम हगवणे आदि के भाषण हुए। प्रास्ताविक व संचालन नागपुर विभाग युवा आघाडी के अध्यक्ष मुकेश मासुरकर ने किया। 

 

Created On :   2 May 2019 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story