गड़चिरोली-चिमूर लोस क्षेत्र में बनेंगे 6 महिला मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी महिला अधिकारी व कर्मचारी 

6 women polling stations will be built in Gadchiroli-Chimur area, security will maintained by women officer and staff
गड़चिरोली-चिमूर लोस क्षेत्र में बनेंगे 6 महिला मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी महिला अधिकारी व कर्मचारी 
गड़चिरोली-चिमूर लोस क्षेत्र में बनेंगे 6 महिला मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी महिला अधिकारी व कर्मचारी 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। गड़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 11 अप्रैल को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष करने के लिए जिला चुनाव विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण की हैं। चुनाव के दौरान पहली बार गड़चिरोली चुनाव विभाग द्वारा विभिन्न 6 विधानसभा क्षेत्र में 6 महिला मतदान केंद्र निर्माण किया जा रहा है। जिसकी सुरक्षा व व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई है। यह जानकारी जिलाधीश शेखर सिंह ने पत्र परिषद में दी। इस समय जिलाधीश सिंह ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर केवल महिला मतदाता ही मतदान कर पाएंगी। मतदान के दिन विकलांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

जिले की तकरीबन 300 ग्रामपंचायत कार्यालयों में व्हील चेअर उपलब्ध करायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि गड़चिरोली-चिमूर लोस क्षेत्र के आमगांव, आरमोरी, गड़चिरेाली व अहेरी विस क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया ली जाएगी। वहीं ब्रह्मपुरी व चिमूर विस क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2019 का लोकसभा चुनाव पूरी तरह शराबमुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवड़े और मुक्तिपथ के डा.अभय बंग के मार्गदर्शन में विशेष मुहिम आरंभ की गई है। विशेष मुहिम के तहत एसपी बलकवडे द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

वहीं डा. बंग द्वारा लोगों में जागरूकता लाने का कार्य जारी है। इसके अलावा मतदान का प्रमाण बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पथनाट्य, रैली व दिंडी के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस समय पत्र परिषद में चुनाव विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तेंदूपत्ता नीलामी के लिए चुनाव आयोग से मांगा मार्गदर्शन 
लोस चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दौरान तेंदूपत्ता नीलामी नहीं करने के निर्देश चुनाव आयोग ने जारी किए। चूंकि गड़चिरोली जिले में इसी दौरान तेंदूपत्ता संकलन का कार्य होगा और अधिकांश यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया अब तक अधर में है। जिलाधिकारी शेखर सिंह ने इस संदर्भ में चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद ही ग्रामसभाओं को तेंदूपत्ता यूनिटों की नीलामी करने की अपील जिलाधीश सिंह ने की है। 

Created On :   19 March 2019 10:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story