हरियाणा : यमुना नगर में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

हरियाणा : यमुना नगर में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

डिजिटल डेस्क, हरियाणा।  यमुना नगर जिले के खिजराबाद इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची से यौन शोषण के बाद ​हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को इस घटना को जिले के खिजराबाद इलाके में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के फार्महाउस के पास अंजाम दिया गया था। यमुना नगर एसपी राजेश कलिया ने कहा बच्ची के शरीर पर चोटें हैं, बच्ची के शरीर की चोट देखकर ऐसा अनुमान लगाया गया है कि यह रेप का मामला है। हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इसकी पुष्टी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही की जा स​कती है।

 


पुलिस के मुताबि​क पीड़ित बच्ची पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के फार्महाउस की रखवाली करने वाले चौकीदार की पुत्री थी। घटना समने आने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

 

गौरतलब है कि दो दिनों पहले ही फरीदाबाद जिले के गांव असावटी में एक युवक ने अपने ही मालिक की पांच साल की बेटी का अपहरण कर अपने घर में ले जाकर उसके साथ पहले रेप किया। बाद में उसके पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि इस एक वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार (2 जून) को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

Created On :   4 Jun 2018 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story