60 साल के अधेड़ ने दो बहनों के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

60 year old raped with two sisters, police looking for accused
60 साल के अधेड़ ने दो बहनों के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
60 साल के अधेड़ ने दो बहनों के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। पड़ोस में रहनेवाले 60 साल के शख्स ने साढ़े चार और साढ़े तीन साल की दो सगी बहनों का लैंगिक शोषण किया। यह वारदात कोथरूड़ स्थित सुतारदरा इलाके में सामने आई। इसे लेकर लड़कियों की मां ने कोथरूड़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस अनुसार पुलिस ने लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

लड़कियों के माता पिता काम पर जाते हैं। इसलिए दोनों घर में अकेली ही होती थीं। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले 60 साल के शख्स ने दोनों नाबालिगों के घर जाकर लैंगिक अत्याचार किए। जो बच्चियों की बुआ के लड़के ने देखा, लड़के की उम्र पांच साल है, उसने जब शाम लड़की के माता पिता को जानकारी दी, तो पिता ने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान वो घबरा कर वहां से भाग गया। उसके बाद माता पिता ने तत्काल कोथरूड़ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   21 March 2019 3:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story