महाराष्ट्र : 600 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, पूनम महाजन ने किया स्वागत 

600 Muslim workers joined BJP - Poonam Mahajan welcomed
महाराष्ट्र : 600 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, पूनम महाजन ने किया स्वागत 
महाराष्ट्र : 600 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, पूनम महाजन ने किया स्वागत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चुनाव से पहले एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को तोड़ने में पार्टियां जुट गई हैं। महानगर के चांदीवली इलाके के करीब 600 मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के युवा नेता शुभ्रांशु दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इनमें अधिकांश मुस्लिम महिलाएं हैं। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर महाजन ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति में विश्वास रखती है। पूनम महाजन ने भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस नेता अनसारूल्लाह चौधरी, असगर अली, गुलाम हसन चौधरी, वसीउल्ला चौधरी, अतुल यादव, जगदीश साहनी और रजउद्दीन चौधरी आदि शामिल हैं। 

 

Created On :   16 Nov 2018 12:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story