शिक्षा का स्तर सुधारने उपराजधानी में खुलेंगे सात सेंट्रल स्कूल  

7 central schools to be opened in Nagpur soon
शिक्षा का स्तर सुधारने उपराजधानी में खुलेंगे सात सेंट्रल स्कूल  
शिक्षा का स्तर सुधारने उपराजधानी में खुलेंगे सात सेंट्रल स्कूल  

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। जिसमें शहर में शीघ्र सात सेंट्रल स्कूल शुरू करने की तैयारी है।  मनपा की त्रिसदस्यीय समिति सदस्य शिक्षा समिति सभापति दिलीप दिवे, नगरसेवक पिंटू झलके और राजेेंद्र सोनकुसरे ने हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से दिल्ली में मुलाकात की, नागपुर शहर में करीब 1250 निजी स्कूल हैं। इसी तरह मनपा द्वारा संचालित 190 स्कूलें हैं, लेकिन इन स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या दिनोंदिन कम  होती जा रही है। ऐसे में अब अपनी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने की दिशा में मनपा प्रयास कर रही है। बीते दिनों नागपुर में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए समिति ने कुछ स्थानों का निरीक्षण किया। इसमें अजनी पूर्व समर्थनगर, साेमलवाड़ा, नया बगड़गंज, हिवरी ले-आउट और बाबुलवन की छ: मनपा स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय स्कूलों को शुरू करने की तैयारी दिखाई है, लेकिन केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के लिए मनपा को स्कूल परिसर में पर्याप्त जगह, खेल का मैदान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। नागपुर मनपा और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में इस उपक्रम को शुरू करने की तैयारी की जा रही हैै।

बंद स्कूलों में नए प्रोजेक्ट शुरू करने की भी तैयारी 
बंद हो चुके मनपा स्कूलों में छात्रावास या दिव्यांग विकास विभाग की विविध योजनाएं शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में मनपा ने अपनी बंद हो चुकी 17 स्कूलों की इमारतें सरकार को देने की तैयारी की है, लेकिन अब तक समाज कल्याण विभाग ने मनपा को यह प्रस्ताव ही नहीं भेजा है। ऐसे में पहले केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और बाद में जावडेकर से इस विषय में चर्चा की गई है। जावडेकर से चर्चा के दौरान ही केंद्रीय विद्यालय शुरू करने पर भी मंथन हुआ है। शीघ्र ही इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Created On :   6 Jan 2018 8:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story