गर्मी ने किया परेशान, अस्पताल पहुंचे लू के 71 मरीज

71 patients admitted in hospital due to high intensity of heat, nagpur maharashtra
गर्मी ने किया परेशान, अस्पताल पहुंचे लू के 71 मरीज
गर्मी ने किया परेशान, अस्पताल पहुंचे लू के 71 मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तेज गर्मी के कारण गत एक माह के दौरान जिले में 71 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 15 मार्च से अब तक  लू से संबंधित उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती मरीजों के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। शुक्रवार को शहर का  तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। एक बार गर्मी फिर जोर मार रही है। इसी माह पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिए हैं, जिससे आम नागरिक स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें। 

यहां है उपचार की सुविधा
गर्मी में डिहाइड्रेशन से जैसी बीमारी के उपचार के लिए शहर के इमामवाड़ा स्थित मनपा का आइसोलेशन अस्पताल है। इसके साथ ही शहर इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) और शासकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) में शीत कक्ष बनाए गए हैं।  

  • गर्मी का सीधा असर हमारे शरीर के तापमान पर पड़ता है, जिससे पसीना बहुत अधिक निकलता है। अनुपात बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 लीटर पानी अवश्य पिएं। इससे डिहाइड्रेशन से भी बचने में मदद मिलेगी।
  • गहरे रंगीन और मोटे कपड़ों की अपेक्षा कॉटन, हल्के और सफेद रंगों के कपड़ों को महत्व देना चाहिए। गहरा रंग ऊष्मा का अवशोषक होता है, जिससे वह जल्दी गर्म हो जाता है। 
  • बढ़ते तापमान में खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। पेय प्रदार्थ में दूध, दही से बनी लस्सी, छांछ, नीबू, गन्ने के रस पीना लाभदायक होता है।
  • इस मौसम में ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन से बचें, ऐसे में शरीर में पाचन की समस्या उत्पन्न होती है और मौसम के कारण एसिडिटी, अपचन, पेट का ख़राब -होना जैसी कई बीमारियां भी उत्त्पन्न हो जाती हैं।
  • घर से बाहर निकलने के समय सिर को ढंक कर जरूर रखें। दोपहिया वाहन पर सफर करते समय सिर पर रुमाल से बांधकर हेलमेट पहनें जो, सीधे धूप से बचाता है।
  • गर्मियों में हमारी त्वचा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता  है, धूप के कारण त्वचा का लाल और काला पड़ना, अधिक धूप के कारण झुलस जाना सामान्य है। इससे बचने के लिए शरीर के अंगों को हल्के कपड़े से जरूर ढंक लें।

Created On :   20 April 2019 8:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story