यूएस के बाद श्रीलंका में 73 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार

यूएस के बाद श्रीलंका में 73 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार
हाईलाइट
  • श्रीलंका में भी 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • इन लोगों को भी वीजा नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है।
  • यह लोग वीजा की अवधी खत्म होने के बाद भी श्रीलंका में रह रहे थे।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। अमेरिका में वीजा फ्रॉड में गिरफ्तार किए गए छात्रों के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका में भी 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को भी वीजा नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। यह लोग वीजा की अवधी खत्म होने के बाद भी श्रीलंका में रह रहे थे। बता दें कि अमेरिका में यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन को लेकर 130 छात्रों को अरेस्ट किया गया है।

श्रीलंका के इमिग्रेशन एंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मतुगामा फैक्ट्री से 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वह सभी भारतीय या भारतीय मूल के हैं। कुछ दिनों पहले भी ऐसे ही इंगीरिया की एक फैक्ट्री से 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी लोगों का वीजा का कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो गया था और यह अवैध रूप से रह रहे थे।

श्रीलंका के इमिग्रेशन एंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरी तफ्तीश के बाद सभी को उनके घर वापस भेज दिया जाएगा।

इससे पहले अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक ने "कुछ विदेशी छात्रों ने अपनी वीजा स्टेटस को बनाए रखने और अमेरिका में बने रहने के लिए फर्जी यूनिवर्सिटी में जानबूझकर एडमिशन लिया। अमेरिकी प्रशासन ने इसे पे टू स्टे योजना नाम दिया। प्रशासन के मुताबिक छात्रों के इस स्कैम का खुलासा तब हुआ जब डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने एक अंडरकवर ऑपरेशन किया। खुलासे के बाद सभी 130 छात्रों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों को न्यू जर्सी, अटलांटा, ह्यूस्टन, मिशिगन, कैलिफोर्निया, लुइसियाना, उत्तरी कैरोलिना और सेंट लुइस में गिरफ्तार किया गया है।"

Created On :   2 Feb 2019 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story