महाराष्ट्र में अब तक 7 करोड़ 68 लाख पौधे लगे,  विदर्भ के चंद्रपुर और मराठवाड़ा में नांदेड़ अव्वल 

महाराष्ट्र में अब तक 7 करोड़ 68 लाख पौधे लगे,  विदर्भ के चंद्रपुर और मराठवाड़ा में नांदेड़ अव्वल 
महाराष्ट्र में अब तक 7 करोड़ 68 लाख पौधे लगे,  विदर्भ के चंद्रपुर और मराठवाड़ा में नांदेड़ अव्वल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के वन विभाग की तरफ से शुरू पौधारोपण अभियान के तहत राज्य भर में अब तक 7 करोड़ 68 लाख 25 हजार 592 पौधे लगाए जा चुके हैं। सरकार ने जुलाई महीने में 13 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में 1 जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू है। रविवार को सरकार के वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पौधारोपण अभियान के तहत सबसे अधिक 5 करोड़ 22 लाख पौधे राज्य के वन क्षेत्रों में लगाए गए हैं। जबकि 2 करोड़ 20 लाख पौधारोपण गैर वन क्षेत्रों में हुआ है। वहीं माई प्लांट्स एप के माध्यम से 49 हजार 276, पौधा आपके द्वार योजना के जरिए 2 लाख 10 हजार लोगों ने पौधे लगाए हैं। वन विभाग के हेलो कॉल सेंटर की मदद से 7 हजार 243 पौधे लगाए गए हैं।

विदर्भ में चंद्रपुर सबसे आगे
विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक 42 लाख 81 हजार पौधे लगाए हैं। चंद्रपुर प्रदेश के वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का गृह जिला है। जबकि नागपुर में 19 लाख 73 हजार, अकोला में 13 लाख 68 हजार, अमरावती में 17 लाख 5 हजार, भंडारा में 14 लाख 70 हजार, बुलढाणा में 15 लाख 80 हजार, गडचिरोली में 37 लाख 46 हजार, गोंदिया में 22 लाख 60 हजार, वर्धा में 11 लाख 93 हजार, वाशिम में 7 लाख 29 हजार, यवतमाल में 36 हजार 20 लाख पौधे लगाए गए हैं।

मराठवाड़ा में नांदेड़ अव्वल
मराठवाड़ा के नांदेड़ में 56 लाख 28 हजार, औरंगाबाद में 20 लाख 81 हजार, बीड़ में 30 लाख 38 हजार, हिंगोली में 24 लाख 81 हजार, परभणी में 11 लाख 4 हजार, उस्मानाबाद में 19 लाख 69 हजार, जालना में 24 लाख 34 हजार, लातूर में 37 लाख 41 हजार पौधारोपण हुआ है।

उत्तर महाराष्ट्र में नाशिक आगे
उत्तर महाराष्ट्र के नाशिक में 39 लाख 20 हजार, जलगांव में 24 लाख 34 हजार, अहमदनगर में 24 लाख 86 हजार, धुलिया में 16 लाख 68 हजार, नंदूरबार में 28 लाख 31 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। 
 

Created On :   15 July 2018 12:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story