महज 8 महीने के बच्चे ने कुछ ऐसे गायी आरती सब हो गए हैरान, देखें Video
डिजिटल डेस्क। बच्चे अजूबों का संसार होते हैं और अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते कि उसको देखने वाले सब भौचक्के रह जाते हैं। लेकिन इस बच्चे ने तो सारी हदें ही पार कर दी। महज 8 महीने की उम्र का ये बच्चा देखिए कैसे अकेले मंदिर में जाकर पूजा करने के साथ-साथ भगवान की पूरी आरती भी गा रहा है।
भगवान का अनोखा चमत्कार साबित हुआ ये बच्चा
सब लोग इसे भगवान का चमत्कार ही मान रहे हैं कि इतना छोटा बच्चा अकेले मंदिर जाकर पूरे रीति रिवाज से पूजा-अर्चना कर रहा है। दरअसल अपने माता पिता की नकल करता ये बच्चा उनके स्टेप्स को फॉलो कर रहा है और जैसे जैसे उसे पेरेंट्स करते हैं वैसे ही वो भी कर रहा है। लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प ये है कि ये बच्चा घंटी बजाने के साथ-साथ बिना शब्दों के लय में लय मिलाकर आरती गा रहा है। बिना कपड़ों के पूजा करता ये बच्चा सबको खूब लुभा रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
आरती करते हुए इस बच्चे को खूब देखा जा रहा है और सभी इसे देखकर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 20 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Created On :   2 Sep 2017 4:01 AM GMT