राज्यसभा चुनाव : बीजेपी-कांग्रेस के 90% कैंडिडेट करोड़पति, 38% पर क्रिमिनल केस

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी-कांग्रेस के 90% कैंडिडेट करोड़पति, 38% पर क्रिमिनल केस
हाईलाइट
  • 23 मार्च को 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 64 कैंडिडेट मैदान में हैं
  • जिनमें से 33 को निर्विरोध चुन लिया गया है।
  • बीजू जनता दल के कैंडिडेट अच्युतानंद समानंता सबसे गरीब हैं।
  • समाजवादी पार्टी की जया बच्चन हैं
  • जिनके पास 1
  • 001 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट महेंद्र प्रसाद सबसे ज्यादा अमीर हैं
  • जिनके पास कुल 4
  • 078 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
  • एसोसिएशन फॉर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने राज्यसभा चुनावों से पहले अपनी एक रिपोर्ट पेश की है, जिसके मुताबिक चुनावों में खड़े हुए 87% कैंडिडेट करोड़पति हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट महेंद्र प्रसाद सबसे ज्यादा अमीर हैं, जिनके पास कुल 4,078 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके बाद समाजवादी पार्टी की जया बच्चन हैं, जिनके पास 1,001 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं बीजू जनता दल के कैंडिडेट अच्युतानंद समानंता सबसे गरीब हैं। बता दें कि 23 मार्च को 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 64 कैंडिडेट मैदान में हैं, जिनमें से 33 को निर्विरोध चुन लिया गया है। 

प्रसाद पहले और जया बच्चन दूसरी

राज्यसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स ने एफिडेविट फाइल किया था, जिसका डाटा एनालिसिस करके ADR ने ये रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में 64 कैंडिडेट्स में 63 को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 87% राज्यसभा कैंडिडेट करोड़पति हैं। इनमें 4,078 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ JDU के महेंद्र प्रसाद सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके बाद समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट जया बच्चन का नंबर आता है, जिनके पास 1,001 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर जनता दल सेक्युलर के बीएम फारूक हैं, जिनके पास 766 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के पास 649 करोड़ रुपए से ज्यादा और तेलगु देशम पार्टी के सीएम रमेश के पास 258 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि बीजू जनता दल के अच्युतानंद समानंता के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास सबसे कम 4.96 लाख रुपए की संपत्ति है।

राज्यसभा की बदलेगी तस्वीर, बीजेपी को कितना होगा फायदा?

बीजेपी-कांग्रेस के 90 फीसदी कैंडिडेट करोड़पति

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी-कांग्रेस के 90 फीसदी कैंडिडेट करोड़पति हैं। राज्यसभी चुनावों में बीजेपी ने 29 कैंडिडेट उतारे हैं, जिनमें से 26 करोड़पति कैंडिडेट हैं। जबकि कांग्रेस के 11 में से 10 कैंडिडेट करोड़पति हैं। तृणमूल कांग्रेस के 4 में से 3 यानी 75% कैंडिडेट करोडपति हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति के सभी तीनों कैंडिडेट, जनता दल यूनाइडेट के दोनों कैंडिडेट और समाजवादी पार्टी की इकलौती कैंडिडेट जया बच्चन करोड़पति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 63 कैंडिडेट की औसत संपत्ति 122.13 करोड़ रुपए आंकी गई है।

38% कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस

करोड़पति होने के अलावा राज्यसभा चुनाव में खड़े हुए 38% कैंडिडेट के खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहे हैं। ADR ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 16 कैंडिडेट्स यानी 25% के खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहे हैं। जबकि 8 यानी 13% कैंडिडेट्स के खिलाफ अपहरण, हत्या, लूट डकैती जैसे सीरियस क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 

42 साल से ज्यादा की उम्र के हैं सभी कैंडिडेट

वहीं राज्यसभा के लिए खड़े हुए सभी कैंडिडेट्स की उम्र 42 साल से ज्यादा है। 63 में 36 यानी 60% कैंडिडेट्स की उम्र 42 साल से लेकर 60 साल के बीच है। जबकि 25 यानी 40% कैंडिडेट 61 साल से 80 साल के बीच हैं। वहीं इनकी शिक्षा की बात की जाए तो कुल 7 यानी 11% कैंडिडेट्स 10वीं से 12वीं तक पढ़े हैं, जबकि 55 यानी 87% कैंडिडेट के पास ग्रेजुएट या उससे ऊपर की डिग्री है। रिपोर्ट के अनुसाल चुनावों में सिर्फ 5 महिलाएं ही मैदान में हैं।

Created On :   22 March 2018 3:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story