8वीं क्लास की छात्रा के साथ घर के बाहर छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद

8th claas girl molested in shivpuri madhya pradesh recorded in cctv
8वीं क्लास की छात्रा के साथ घर के बाहर छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद
8वीं क्लास की छात्रा के साथ घर के बाहर छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके घर के बाहर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। वीडियो में आरोपियों को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। घटना में शामिल उसका दूसरा साथी छेड़छाड़ के वक़्त अपने दोस्त को बचाने के लिए निगरानी कर रहा है। पीड़िता के परिवार वालों ने इस घटना पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खुद को पेंटर बता कर की अश्लील हरकत 
मामला सदर बाजार इलाके का बताया जा रहा है, घटना के वक्त आठवीं कक्षा की छात्रा साइकिल से ट्यूशन पढ़ कर घर लौटी थी। जिसके बाद लड़की घर के अंदर जा ही रही थी कि एक युवक ने उसे बाहर ही रोक लिया और छेड़खानी करने लगा।
आरोपी ने पहले खुद को पेंटर बताया और लड़की से घर रंगवाने के बारे में पूछने लगा। लड़की के मना करने पर वह लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस पर लड़की ने बचाव की कोशिश की। इसी बीच दूसरा युवक भी सामने आ गया। जिसके बाद लड़की घबराकर घर के भीतर भाग गई और दोनों युवक वहां से चले गए। लड़की इस वीडियो में रोती हुई दिख रही है। 

आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तस्वीर निकाल ली। जिसके आधार पर दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Created On :   26 Sep 2017 5:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story