अवैध रुप से रह रहे नौ बंगलादेशी गिरफ्तार, नई मुंबई पुलिस की कार्रवाई

9 Bagladeshi arrested for illegal living, New Mumbai Police action
अवैध रुप से रह रहे नौ बंगलादेशी गिरफ्तार, नई मुंबई पुलिस की कार्रवाई
अवैध रुप से रह रहे नौ बंगलादेशी गिरफ्तार, नई मुंबई पुलिस की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मयानगरी और आसपास के इलाकों से बांग्लादेशियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। मुंबई पुलिस के विशेष दस्ते और कोपरखैरणे पुलिस ने नई मुंबई में अवैध रुप से रह रहे नौ बाग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल विशेष दस्ता तीन फरार बांग्लादेशियों की तलाश में यहां पहुंचा था। इसी दौरान अवैध दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहे छह और लोग उसके हाथ लग गए। 

महिला के पास वैध पासपोर्ट और वीजा 
दरअसल छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ 10 बांग्लादेशी लगे, लेकिन एक महिला के पास वैध पासपोर्ट और वीजा था। जबकि बाकी आरोपी चोरी-छिपे सरहद पार कर नई मुंबई पहुंचे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी खुद को भारतीय बता रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक उन्हें यह साबित करने के लिए कुछ वक्त दिया जाएगा। अगर वे भारतीय नागरिकता से जुड़े दस्तावेज देने में असफल रहते हैं तो उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। आरोपियों का सही पता ठिकाना जानने के लिए बांग्लादेशी दूतावास की मदद ली जाएगी। 

अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ मुहिम 
मुंबई पुलिस का विशेष दस्ता फिलहाल महानगर और आसपास के इलाकों में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ मुहिम चला रहा है। छापेमारी के दौरान मिले नौ अवैध बांग्लादेशियों में से तीन को मुंबई पुलिस की टीम अपने साथ ले गई क्योंकि उनकी विभिन्न मामलों में पुलिस को तलाश थी। बाकी के छह लोगों को नई मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी कोपरखैरणे की झुग्गी बस्ती इलाके में रह रहे थे। 

Created On :   22 April 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story