99 फीसदी वस्तुओं पर लगेगा 18 प्रतिशत GST, 2022 तक सभी के पास होगी पक्की छत

99 percent of the goods will be under in 18 percent GST - Modi
99 फीसदी वस्तुओं पर लगेगा 18 प्रतिशत GST, 2022 तक सभी के पास होगी पक्की छत
99 फीसदी वस्तुओं पर लगेगा 18 प्रतिशत GST, 2022 तक सभी के पास होगी पक्की छत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 99 प्रतिशत चीजें 18 प्रतिशत या उससे कम के टैक्स के दायरे में आ जाएंगी। इस दिशा में केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक या आधा प्रतिशत विलासिता की वस्तुएं होंगी केवल उनपर ही 18 प्रतिशत से अधिक टैक्स लगेगा। जिसमें हवाई जहाज, बड़ी गाडियां, शराब और सिगरेट जैसी चीजें शामिल होंगी। प्रधानमंत्री ने यह बात मंगलवार को महानगर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित अंग्रेजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले रजिस्टर्ड उद्यम (एंटरप्राइजेज) की संख्या मात्र 66 लाख थी, जो अब बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख हो गई है।

मोदी ने कहा कि हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि जीएसटी लागू होने से बाजार की विसंगतियां दूर हो रही हैं और सिस्टिम की कार्यक्षमता बढ़ रही है। हम अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता की तरफ बढ़ रहे हैं। समाज के महेनती और उद्यमी लोग जो बाजार से जुड़े हैं उन्हें एक साफ-सुथरी, सरल और इंस्पेक्टर राज से मुक्त व्यवस्था मिल रही है। मोदी ने कहा कि पूरे भारत ने एक मन होकर इतने बड़े कर सुधार को लागू करने का प्रयास किया। कारोबारियों और लोगों के जज्बे के चलते ही भारत इतना बड़ा बदलाव करने में सफल हो पाया है।

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला बनेगा देश 
मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले कल्पना करना मुश्किल था कि देश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यदवस्थाक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा होगा। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई सालों से प्रलंबित 12 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को गति दी है। 

किसी ने सोचा नहीं था कि सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी
मोदी ने कहा कि चार साल पहले किसी ने यह नहीं सोचा था कि साल 1984 के सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस के नेता को सजा मिलेगी और लोगों को इंसाफ मिलने लगेगा। मोदी ने कहा कि चार साल पहले किसी ने यह भी नहीं सोचा था कि एक दिन अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले का इतना बड़ा राजदार क्रिश्चियन मिशल भारत में होगा और घोटाले की सारी कड़ियां जोड़ रहा होगा। 

रोफल पर अदालत से मिला दो टूक जवाब     
मोदी ने कहा कि सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई अदालत में जाता है तो माना जाता है कि सरकार गलत होगी और आरोप लगाने वाला सही होगा। यह आमतौर पर हमारी मान्यता है। लेकिन यह पहली बार हुआ है, जब कुछ लोग सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप (रोफल विमान रक्षा सौदा) लगाते हुए अदालत में गए। लेकिन अदालत से उन्हें दो टूक जवाब मिला कि जो काम हुआ है वह पूरी पारदर्शिता और इमानदारी से हुआ है। फिल्म उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए समिति बनाऐंगे पीएम।

2022 तक सभी के पास होगी अपनी पक्की छत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि साल 2022 तक देश के हर परिवार के पास अपना घर होगा। उन्होंने कहा कि साल 2022 में देश आजादी का 75 वां पर्व मना रहा होगा तब देश में सभी परिवार के पास पक्की छत होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ठाणे जिले के कल्याण में दो मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखी। इनमें ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो और दहिसर-मीरारोड-भायंदर मेट्रो शामिल हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिडको की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और कम आय वर्ग वाले (एलआईजी) 90 हजार लोगों के लिए आवास परियोजना का भी शिलान्यास किया। 

महाराष्ट्र में 8 लाख घर
इस मौके पर मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे महाराष्ट्र में आठ लाख घर बनाए जा रहे हैं। आवास परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 85 हजार लोगों को 2 हजार करोड़ रुपए की मदद मिल चुकी है। मोदी ने कहा कि आवास योजना के तहत बेघर लोगों के लिए अच्छी हाउसिंग सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है।

कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-यह आदर्श सोसाईटी नहीं
मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह आदर्श सोसायटी नहीं है, जो पिछली सरकार के समय चर्चा में थी। उनका इशारा आघाड़ी सरकार के आदर्श घोटाले की ओर था। 

पीएम के कार्यक्रम के वक्त शमशान भूमि बंद करने का मनसे ने किया विरोध 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याण दौरे के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के समीप लाल चौकी में स्थित श्मसान भूमि को कुछ समय के लिए बंद कराए जाने का मनसे ने विरोध किया। मनसे के पूर्व विधायक प्रकाश भोईर के नेतृत्व में मोर्चा निकालकर विरोध जताया गया। मनसे नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर श्मसान भूमि बंद कराया जाना आश्चर्यजनक है। भोईर के मुताबिक श्मशान भूमि के कर्मचारी को आदेश दिया गया था कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने तक श्मशान भूमि में कोई शव न जलाया जाए।
 

Created On :   18 Dec 2018 2:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story