22 की महिला 5 महीने के बच्चे की मां, 17 साल के लड़के से शादी करने के बाद गिरफ्तार

A  22 years old woman marry with a 17 years boy, arrested in mumbai
22 की महिला 5 महीने के बच्चे की मां, 17 साल के लड़के से शादी करने के बाद गिरफ्तार
22 की महिला 5 महीने के बच्चे की मां, 17 साल के लड़के से शादी करने के बाद गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कई दिनों से घर छोड़कर फरार है लड़का
  • कोर्ट ने बच्ची को जेल में साथ रखने की दी इजाजत
  • लड़के के घर पहुंचकर महिला ने मचाया हंगामा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पांच महीने के बच्चे की मां और 22 साल की मुंबई निवासी एक महिला को 17 साल के लड़के से शादी करना महंगा पड़ गया। लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। महिला ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। 


लड़के की मां ने महिला पर अपने बेटे को लुभाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर भायखला जेल में भेज दिया, हालांकि कोर्ट ने उसे अपनी 5 साल की बच्ची को साथ रखने की इजाजत भी दे दी थी। महिला ने कोर्ट में दावा किया है कि उसकी शादी 8 नवंबर 2017 को लड़के के साथ हुई है।

लड़के की मां ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को महिला अपने परिवार के साथ उनके घर आई थी। उसने दावा किया कि उसकी शादी उनके बेटे से हो चुकी है, जिसके बाद वो अब इसी घर में रहना चाहती है। लड़के के परिवार ने इस बात पर आपत्ति जताई तो महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लड़के की मां के मुताबिक महिला के जाने के बाद उनके बेटे ने भी घर छोड़ दिया। लड़के की मां का दावा है कि महिला का इसके पहले दो बार तलाक हो चुका है। 


लड़के की मां ने बताया कि महिला और उनका बेटा पिछले दो साल से संपर्क में थे। महिला के संपर्क में आने के बाद से ही उनके बेटे के व्यवहार में परिवर्तन भी आने लगा था। उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि अगर वो महिला से नहीं मिलता है तो वह उसे आत्महत्या करने की धमकी देती है। लड़के की मां का दावा है कि महिला कीटनाशक पीकर और मिट्टी का तेल छिड़ककर जान देने की कोशिश भी कर चुकी है। इस वजह से ही लड़का काफी दबाव में था, जिस कारण वह 10वीं में फेल भी हो गया था। 

Created On :   30 Nov 2018 4:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story