इंदौर में 4 महीने की मासूम से रेप, सीएम बोले - 'समाज अपने अंदर झांके'

इंदौर में 4 महीने की मासूम से रेप, सीएम बोले - 'समाज अपने अंदर झांके'


डिजिटल डेस्क, इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में एक इमारत के बेसमेंट से 4 महीने की बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना शुक्रवार तड़के राजबाड़ा के मुख्य गेट के पास की है। पुलिस के मुताबिक नवजात के साथ मौत से पहले 15 मिनट तक दरिंदगी की गई और बिल्डिंग से फेंक कर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात है कि घटना पुलिस चौकी से महज 200 कदम दूर हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय युवक नवीन के रूप की गई, जिसे देर रात गिरफ्तार किया गया। बता दें युवक रिश्ते में बच्ची का मौसा लगता है। दरअसल युवक की पत्नी उसे  छोड़कर चली गई थी। समझौता कराने के लिए उसने गुरुवार रात बच्ची की मां से झगड़ा किया, लेकिन बात बनती ना देख युवक ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया। 

 

 

 

पुलिस ने 8 घंटे बाद दर्ज किया मामला 

 

जिस वक्त युवक बच्ची की मां से झगड़ रहा था तब वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने उसे सिर्फ डंडे मारकर भगा दिया। वहां से भागने के कुछ देर बाद युवक दोबारा लौटा और मां-बाप के बीच सो रही बच्ची को अपनी हवस पूरी करने के लिए उठा कर ले गया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने 8 घंटे बाद मामला दर्ज किया।

मामले पर डीआईजी ने बताया कि राजबाड़ा पर जहां परिवार सो रहा था, वहां सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला उनके पास में ही सो रहा युवक तड़के 4.45 बजे बच्ची को साइकल पर ले जाते दिख रहा है। 15 मिनट बाद वो अकेला लौटता दिखा।

 

 

 

राजबाड़ा के पास मासूम बच्ची से रेप और हत्या के बाद से बच्ची की मां ने बताया कि वो परिवार के साथ राजबाड़ा इलाके में ही गुब्बारे बेचने का काम करती है और वहीं सो जाती है। गुरुवार रात को परिवार के साथ वो राजबाड़ा के गेट के पास सो रहे थे। देर रात 3 से 3.30 बजे बच्ची के रोने पर उसे दूध पिलाया और पति और खुद के बीच सुला लिया। उसका मौसा भी पास में सो रहा था। जब वो सुबह उठी तो बच्ची नहीं मिली। यहां-वहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में उसके साथ हुई घटना का पता चला। चार बच्चों में वो सबसे छोटी थी।

 

समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत : शिवराज

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि "आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की ज़रूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।"

 

 

 

दिग्विजय ने की कड़ी सजा की मांग

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मासूम से रेप के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

 

 

स्टूडेंट्स ने निकाला कैंडल मार्च

 

चार महीने की मासूम के साथ हुई झकझोर देने वाली घटना के खिलाफ 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। वीर सावरकर मार्केट से राजबाड़ा तक निकाले मार्च में नंगे पैर शामिल हुए विद्यार्थियों का सरकार से कहना था कि बलात्कारियों को फांसी न दे सको तो उन्हें नपुंसक बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि वो अभियान जारी रहने तक चप्पलें नहीं पहनेंगे। उनके हाथों में स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वुमन, आज यहां कल वहां, हाहाकार हुआ, आज इसका, कल उसका बलात्कार हुआ, छोड़ दो गिनना अब उंगलियों पर, जैसे नारे लिखे थे। 

 

Image result for rape

 

बच्चों से रेप पर फांसी पर आज आ सकता है अध्यादेश

12 साल तक की उम्र के बच्चों से दुष्कर्म के दोषियों को मौत की सजा का प्रावधान संबंधी अध्यादेश शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट में आ सकता है। वहीं मप्र सरकार पहले ही ये अध्यादेश पारित कर चुकी है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही ये कानून बन जाएगा।

Created On :   21 April 2018 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story