कतर एयरवेज की उड़ान से नागपुर आ रही थी महिला, फ्लाइट में आया हार्ट अटैक हुई मौत

कतर एयरवेज की उड़ान से नागपुर आ रही थी महिला, फ्लाइट में आया हार्ट अटैक हुई मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक महिला यात्री की गुरुवार रात विमान में मौत हो गई। महिला अकोला निवासी अनीसा फातिमा है। उम्र 84 वर्ष है। बताया गया कि वह गुरुवार की रात कतर एयरवेज की फ्लाइट से दोहा से नागपुर आ रही थी। इस यात्रा के दौरान विमान में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हाथ-पैर ठंडे पड़ने और शरीर पसीने से तर-बतर होने पर नागपुर विमानतल पर डॉक्टरों से जांच कराई गई, किन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच-पड़ताल कर मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। करीब रात 2.30 बजे की यह घटना है। डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि करने के बाद परिजन शव को अकोला लेकर गए। 

पुलिस जीप ने दोपहिया वाहन को उड़ाया

उधर जरीपटका थाने की जीप ने दोपहिया वाहन को उड़ा दिया। हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा शुक्रवार की शाम कपिल नगर चौक में हुआ है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था। शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे के दौरान जरीपटका थाने की पुलिस जीप ने जरीपटका रिंग रोड पर कपिल नगर स्थित तथागत चौक में पीछे से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। उस पर दो युवक सवार थे। वे वाहन समेत डिवाइडर से जा भिड़े। दोनों मामूली घायल हुए है। उन्हें मेयो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का वाहन भी कुछ क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ समय के लिए मार्ग का यातायात प्रभावित हुआ। 

Created On :   9 Feb 2019 10:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story