कुष्ठ से निपटने महाअभियान में घर-घर सर्वे, अन्य जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारी

A big campaign for the Leprosy control in mandla district
कुष्ठ से निपटने महाअभियान में घर-घर सर्वे, अन्य जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारी
कुष्ठ से निपटने महाअभियान में घर-घर सर्वे, अन्य जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारी

डिजिटल डेस्क  मंडला। प्रदेश में कुष्ठ नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान शुरू किया गया है। मंडला समेत प्रदेश के 11 जिलों में  विशेषज्ञ अमला और अधिकारी कुष्ठ, वीपी, शुगर और मुंह के कैंसर के मरीजों को तलाशेगें। असंचारी और कुष्ठ रोगियों को सर्वे कर उपचार किया जा रहा है। सोमवार 2 अक्टूबर को महाअभियान की शुरूआत मंडला में  कर दी गई है।  मंडला में ब्लाक स्तर से माइक्रोप्लान के तहत अधिकारी कर्मचारी जांच कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दो कार्यक्रम को जोड़कर सर्वे कराया जा रहा है। कुष्ठ और असंचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत मंडला में कल दो अक्टूबर से की गई है। इसके अलावा अनूपपुर, मंडला, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, पन्ना, बुरहानपुर में वृहद स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। यहां कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के साथ अंचारी रोग बीपी, सुगर, मुंह के कैंसर के मरीजों को भी खोजा जा रहा है। मंडला में ब्लाक स्तर पर टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यहां  अमला गांव में जाकर घर-घर सर्वे कर रहा है। मरीजों को चिन्हित कर उनका उपचार कराया जायेगा। जिले के मैदानी अमला के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों से एनमएए, एनएमएस, डीएलओ, क्वाडीनेटर सर्वे में जुटे है। मंडला जिले के 1244 गांव में काम  कर रही आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, सुपरवाईजर के अलावा दूसरे जिले से आए करीब 181  एनएमए, एनएमएस, डीएलओ, क्वाडिनेटर जांच दल में शामिल है।
मंडला में नपा अध्यक्ष ने की शुरूआत
कुष्ठ और असंचारी रोग खोज अभियान का श्ुाभारंभ जिला स्तर से किया गया है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने उद्घाटन किया। उन्होने कहा है कि इस अभियान से मंडला जिला कुष्ठ मुक्त होगा। असंचारी रोगो से ग्रस्त गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा। यह योजना काफी बेहतर है। यहां कार्यक्रम की शुरूआत के दौरान नपा उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, सीएमएचओ केसी मेसराम, नोडल मदन पीपरे, डॉ. जीएस कोरी, जेपीसिंह मौजूद रहे। मवई में भी बीएमओ नेनू इंडोलिया ने सर्वे दल को रवाना किया। यहां आशा और आशा सहयोगिनी के साथ बाहर से आया दल सर्वे करेगा।  
इनका कहना है
 कुष्ठ और असंचारी रोग के सर्वे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। सर्वे में सामने आने वाले मरीजों का उपचार शासन की योजना के तहत कराया जाएगा। अन्य जिलों से 181 अधिकारी कर्मचारी सर्वे में शामिल हुए है।
एमजी पीपरे, नोडल, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, मंडला

 

Created On :   2 Oct 2017 11:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story