पदोन्नति में आरक्षण के लिए लाएंगे विधेयक - आठवले

A Bill will present to bring reservation in promotion - Aatvale
पदोन्नति में आरक्षण के लिए लाएंगे विधेयक - आठवले
पदोन्नति में आरक्षण के लिए लाएंगे विधेयक - आठवले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि जल्द ही पदोन्नति में आरक्षण को लेकर लोकसभा में विधेयक लाया जाएगा। पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। आठवले ने यह भी कहा कि वे रामटेक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं।

एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए
शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में आठवले ने यह भी कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सकारात्मक चर्चा की गई है। पदोन्नति में आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया है। एक प्रश्न पर आठवले ने कहा कि एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि एट्रोसिटी का दुरुपयोग ही हो रहा है। एट्रोसिटी के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 27 जून को पुणे में रिपब्लिकन पार्टी का अधिवेशन है।

अधिवेशन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को आमंत्रित किया गया है। महायुति से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शिवसेना व भाजपा में गठबंधन होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। सांसद संजय राऊत, अनिल देसाई से भी चर्चा की है। 

Created On :   20 May 2018 12:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story