बिहार से बीस हजार रुपए में बालिका को खरीद कर सेक्सुअल हैरासमेंट किया

A case has been registered for the sexual assault by buying a girl from girl
बिहार से बीस हजार रुपए में बालिका को खरीद कर सेक्सुअल हैरासमेंट किया
बिहार से बीस हजार रुपए में बालिका को खरीद कर सेक्सुअल हैरासमेंट किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिहार से बीस हजार रुपए में एक बालिका को खरीद कर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।  यौन शोषण करने वाला आरोपी भी बिहार का ही रहने वाला अधिवक्ता है।  इस घृणित काम को करीब दो साल से पत्रकार सहनिवास कालोनी में अंजाम दिया जा रहा था। एक निजी संस्था की पहल से मामले का खुलासा हुआ है।  अधिवक्ता उसकी पुत्री और दामाद के खिलाफ बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में संस्था के अध्यक्ष ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता को बीस हजार रुपए में बिहार से खरीदकर लाया गया था।    

बेटी के घर काम कराने लाया था
आरोपियों में अधिवक्ता शैलेश उर्फ शैल झा (50), पटना, बिहार, उसकी पुत्री शालिनी (30) और उसका दामाद अमित झा (35), दोनों पत्रकार सहनिवास कालोनी निवासी हैं। दिसंबर 2017 में पुत्री के घर काम करने के लिए शैल पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को नागपुर लाया था। उस समय शालिनी और अमित की नई-नई शादी हुई थी। इसी दौरान शालिनी और अमित गोवा घूमने के लिए गए। उस दौरान शैल, शालिनी के घर में करीब सप्ताहभर रुका था। इस समय घर में अन्य कोई व्यक्ति नहीं होने का लाभ उठाकर शैल ने दोनों बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि मामला एक ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का दर्ज किया गया है। इस बीच पीड़िता की बड़ी बहन वापस गांव चली गई, लेकिन पीड़िता यहीं पर रही। गोवा से लौटते ही पीड़िता ने घटित प्रकरण की जानकारी शालिनी को दी।

आरोपी के बेटी और दामाद दे रहे थे प्रताड़ना
पिता के खिलाफ यह सुनकर गुस्से से आगबबूला शालिनी ने पीड़िता की पिटाई कर दी और यह बात किसी और को पता न चले इसलिए उसे डराया-धमकाया भी। इतना ही नहीं, शालिनी और अमित उसे भूखा-प्यासा भी रखने लगे। आधी रात को घर से बाहर निकाल देते थे।  पीड़िता को इसी तरह घर से बाहर निकाल दिया गया।  महाराजबाग के पास पीड़िता को रोते हुए देखकर ट्विंकल फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष यश गौरखेड़े, बरखा पटनाईक, साई शर्मा, दानिश पटेल, वैभव घरडे और ऐश्वर्या चंदनखेड़े ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में यह सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। मेडिकल जांच में भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। शालिनी पूर्व में किसी टीवी सीरियल कंपनी में काम कर चुकी है। वर्तमान में वह किसी कंपनी में कार्यरत है। अमित निजी कक्षा में पढ़ाता है। अमित को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है।
 

Created On :   14 Nov 2018 10:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story