पिकअप वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, 3 महिलाएं घायल

a child girl died and three injured in road accident in balaghat mp
पिकअप वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, 3 महिलाएं घायल
पिकअप वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, 3 महिलाएं घायल

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। वाहन चालक की लापवाही के कारण एक आठ वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन ने गाड़ी को चालू करके छोड़ दिया और वाहन अचानक वह आगे बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामले को दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लांजी थाना अंतर्गत कारंजा में बीते 19 अक्टूबर की रात लगभग 9.30 बजे पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं 3 महिलाएं घायल हो गई। बालिका और महिलाएं गांव के दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। पुलिस के मुताबिक कारंजा में दुर्गा विसर्जन के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एम.एच. 35 के 2243 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को चालु रख खड़ा कर दिया था। इसी दौरान वाहन के एकाएक आगे बढऩे से उसकी चपेट में आई बालिका तृप्ति उर्फ रितु पिता राजकुमार ब्राम्हणकर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि महिला राजेश्वरीबाई, गीताबाई और देवकनबाई घायल हो गई। जिन्हें लांजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से घायल महिलाओं के परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए गोंदिया लेकर गये है।

क्षेत्र में शोक व्याप्त
घटना की जानकारी के बाद लांजी पुलिस ने बालिका का शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं वाहन को जब्त कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 279,337 एवं 304 ए का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी नितिन अमलावत ने बताया कि घटना के बाद से पिकअप वाहन चालक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है, तो वहीं लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Created On :   21 Oct 2018 11:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story