चालू लाइन में काम करना ठेका श्रमिक को पड़ा भारी, करंट लगने से हालत गंभीर

चालू लाइन में काम करना ठेका श्रमिक को पड़ा भारी, करंट लगने से हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। चालू लाइन में जम्पर बदल रहा एक ठेका श्रमिक करंट की चपैट में आ गया। साथ ही  जम्पर से निकली चिंगारियां कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों में तब्दील हो गई। श्रमिक इस आग में झुलस गया। किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ और ठेका कर्मी अपने बचाव में हांथ पैर चलाने के कारण करंट की चपेट में आने से नीचे आ गिर गया। इस संबंध में बताया गया है कि 11 हजार वोल्टेज लाइन में जम्पर बदल रहे एक ठेका श्रमिक को जोरदार करंट लगने से वह पोल से नीचे आ गिरा।

करंट से 60 फीसदी झुसलने के बाद नीचे गिरते हुए उसे गंभीर चोटे आ गई। जिसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना गाडरवारा के छीपा तिराहा की है। गंभीरावस्था में उक्त श्रमिक को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।कर्मचारियों के दबाव में ऐंसा नहीं हो सका और ठेकेदार को फिर उक्त कर्मचारी को जबलपुर लेकर आना पड़ा।

इस संबंध में तकनीकी कर्मचारी हरेंद्र श्रीवास्तव, जेके कोष्ठा, शशि उपाध्याय ने बताया कि गाडरवारा के छीपा तिराहा के पास 11 हजार वोल्टेज का जम्पर जल गया था। उसे लगाने के लिए ठेका श्रमिक आबिद अली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और चिंगारी निकली। इस चिंगारी की चपेट में झूला आ गया। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उस श्रमिक के कपड़े तक पहुंच गई और वह झुलस गया। झुलसने के बाद उक्त श्रमिक पोल से नीचे आ गिरा।

उक्त श्रमिक को पहले  गाडरवारा अस्पताल ले जाया गया इसके बाद वहां से जबलपुर रिफर कर दिया गया है। आरोप है कि पहले इस ठेका कर्मी का लोकल स्तर पर ही इलाज कराकर मामला रफा दफा क रने का प्रयास किया गया किंतु अन्य कर्मचारियों के दबाव में ऐंसा नहीं हो सका और ठेकेदार को फिर उक्त कर्मचारी को जबलपुर लेकर आना पड़ा।

Created On :   13 Nov 2018 8:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story