तबेले में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, टिप्पर की टक्कर में 1 की मौत, 1 घायल

A couple died due to electric current, one died and one injured in an accident with tipper
तबेले में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, टिप्पर की टक्कर में 1 की मौत, 1 घायल
तबेले में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, टिप्पर की टक्कर में 1 की मौत, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले के खरांगणा मोरांगणा पुलिस थाना अंतर्गत टेभरी परसोडी गांव में शनिवार की दोपहर में दोडके दंपति की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मरने वालों में दादाराव दोडके (35 ) व पत्नी शारर्दा दोडके (32) शामिल हैं। घटना से गांव में शोकपूर्ण वातावरण हो गया है। इसी तरह एक अन्य घटना में टिप्पर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार आंजी बड़ी से 15 किलो मीटर दूर मांडवा के समीप टेभरी परसोड़ी गांव है। टेभरी गांव में किसान दादाराव दोडके का खेत है, खेत में तबेले में किसी काम से पत्नी शारदा दादाराव दोडके गए हुए थे। तबेले में इलेक्ट्रिक तार से विद्युत आपूर्ति ली थी। तबेले में इलेक्ट्रीक तार के स्पर्श हो जाने से पत्नी शारदा दोडके को करंट लग गया। करंट लगने पश्चात पति दादाराव दोडके बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी तेज स्पर्श से चपेट में आ गए, जिससे दोनों की  घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही आंजी बड़ी पुलिस चौकी के जमादार, सिपाही तथा खरांगणा मोरांगणा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का पंचनामा किया तथा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। करंट लगने से दोडके दंपत्ति की मौत होने से उनके बच्चे बेसहारा हो गए। खरांगणा मोरांगणा पुलिस ने मर्ग दाखिल किया। मामले की जांच जारी है। 

टिप्पर की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
वर्धा के ही आर्वी रोड के शिवाजी चौक के पास साइकिल पर डबल सीट जाते समय दो लोगों को टिप्पर ने टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर लगने से साइकिल पर पीछे बैठे संतोष नेवारे (40) की मौत हो गयी। जबकि राजेंद्र सहारे (19 ) घायल हो गया। मृतक मध्य प्रदेश के बालाघाट के किरनापुर तहसील के भूवा गांव निवासी है। 

शनिवार की सुबह राजेंद्र सहारे साइकिल पर मौसेरे भाई संतोष नेवारे को बैठाकर छपाई के काम से जा रहा था। 13 मंजिला वारको इमारत के पिज्जा दुकान के सामने टिप्पर क्र.  MH 32 Q 3225  के चालक ने साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर लगने से साइकिल चालक राजेंद्र सहारे व साइकिल पर पीछे बैठे संतोष नेवारे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संतोष नेवारे की मौत हो गयी।

घायल राजेंद्र सहारे की शिकायत पर वर्धा शहर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ  मामला दर्ज  किया है। साइकिल को टक्कर माने के बाद  टिप्पर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। वर्धा शहर पुलिस टिप्पर चालक की खोज कर रही है। मामले की जांच वर्धा शहर थाना के पुलिस हवालदार विनोद केने कर रहे हैं।
 

Created On :   14 July 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story