नशे में धुत युवती ने 10 को उड़ाया, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

A drunk girl hit 10 people with her car all admit in hospital
नशे में धुत युवती ने 10 को उड़ाया, सभी घायल अस्पताल में भर्ती
नशे में धुत युवती ने 10 को उड़ाया, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वैलेंटाइन डे के दिन नशे में धुत एक युवती ने लगभग 10 लोगों को अपनी कार से उड़ा दिया।  देर रात घटित घटना में घायल सभी लोगों को फौरन अस्पताल मे भर्ती किया गया है।  जानकारी के अनुसार गिट्टीखदान थानांतर्गत काटोल रोड पर एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए करीब 10 लोगों को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 3-4 बच्चे भी घायल हो गए, जो लॉन में शादी समारोह कार्यक्रम में गए थे। ये लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी नशे में धुत युवती ने इन सभी को टक्कर मार दी।  घायलों में प्रियांशी जितेंद्र शुक्ला (10), सीमा संतोष शुक्ला (12), शकुंतला संतोष शुक्ला, चंद्रप्रताप शुक्ला,  अरुण मिश्रा, उमेश पटेल व अन्य शामिल हैं। पुलिस ने कार चालक युवती को हिरासत में लिया है। घटना एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात काटोल रोड पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास मड़कवाडे लॉन के पास तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक एमएच- 49, एएस - 9441 की महिला चालक ने कार लापरवाही से चलाते हुए पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी। उसके बाद उसने 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर गिट्टीखदान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक युवती को हिरासत में लिया। मेयो अस्पताल में उसे वैद्यकीय जांच के लिए भेजा गया है। 

पालकमंत्री बावनकुले के घर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त 
सूत्रों के अनुसार कोराडी रोड पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के घर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार कुछ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि कार के चालक का नियंत्रण छूट जाने पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के कांच फूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर लगे विद्युत खंभे से टकराई। चर्चा है िक ट्रक ने कार को टक्कर मारी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। देर रात तक कोराडी पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था। 

Created On :   15 Feb 2019 4:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story