बर्बाद फसल देखकर खेत में ही हुई किसान की मौत, बैंक का था कर्ज

a farmer died due to bank loan and crop destroy in chhatarpur
बर्बाद फसल देखकर खेत में ही हुई किसान की मौत, बैंक का था कर्ज
बर्बाद फसल देखकर खेत में ही हुई किसान की मौत, बैंक का था कर्ज

डिजिटल डेस्क, गरेला। बैंक के कर्ज में दबा एक किसान अपनी फसल बर्बाद होने का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया और खेत में ही उसकी मौत हो गई। किसान के ऊपर भारतीय स्टेट बैंक का ढ़ाई लाख रूपये कर्ज है और उसकी पांच जवान बेटियों का विवाह होना बाकी है। पिछले दो तीन वर्ष से उसकी फसल खराब हो रही थी। इस बार की फसल से उसे काफी उम्मीद थी। किसान ने इस बार उड़द और तिली बोई थी पैदावार भी अच्छी थी किंतु पिछले दिनों पानी गिर जाने से उड़द का दाना खराब हो गया। यही फसल काटने आज उक्त किसान अपने खेत गया था जहां बर्बाद फसल देखकर वह खेत में ही गश खाकर गिर गया और उसके प्राण पखेरू उड़ गए।

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज  गढ़ी मलेहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उर्दमऊ मैं एक किसान की अपनी बर्बाद फसल को देखकर सदमे से मौत हो गई। मजदूरों के साथ शनिवार को  खेत काटने गए किसान ने फसलों की हालत देखी तो गश खाकर गिर पड़ा। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसके प्राण निकल गए। महराजपुर तहसील क्षेत्र के गांव उर्दमऊ निवासी रघुवीर  दीक्षित अन्य खेतों को बटाई पर लेकर खेती करते थे। रघुवीर दीक्षित ने खेती में उर्द तिल की फसल इस बार बोई थी।आवारा पशुओं द्वारा उसकी फसल खेत में खा ली गई थी और और कुछ बरसात के गिरने के साथ ही काली पड़ गई।

अधिकांश दाना खेत में ही झड़ गया। खेती में नुकसान होन तथा एस बी आई बैंक महराजपुर की  260000 का कर्जा होने के कारण किसान काफी परेशान था। परिजनों की मानें तो आज उक्त किसान मजदूरों को साथ लेकर खेतों को काटने गया था। बटाई पर लिए खेत को देखकर उसके होश उड़ गए। रघुवीर वहीं गश खाकर गिर पड़े। जब तक लोग उनके पास दौड़कर आते उनके प्राण निकल गए। रघुवीर की मौत की खबर पूरे गांव में पहुंच गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शशि दीक्षित ने बताया कि दो पुत्र पांच पुत्रियां अविवाहित हैं फसल नुकसान होने के कारण दो दिन से परेशान थे। सदमे के कारण उनकी मौत हो गई।

 

Created On :   6 Oct 2018 1:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story