दहेज में बाइक मांगना दूल्हे को पड़ा भारी, पिता गिरफ्तार

A groom escaped from the Mandap for a bike
दहेज में बाइक मांगना दूल्हे को पड़ा भारी, पिता गिरफ्तार
दहेज में बाइक मांगना दूल्हे को पड़ा भारी, पिता गिरफ्तार

 

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, सतना। बाइक के लालच में एक व्यक्ति अपने ही शादी के मंडप से भाग निकला। मामला नागौद थाना इलाके के ग्राम पड़रिया में सामने आया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दूल्हे के जीजा को हिरासत में लिया है। नागौद थाना इलाके के ग्राम पड़रिया निवासी कृष्ण कुमार चौधरी की बेटी सपना 20 वर्ष का ब्याह छतरपुर जिले के राजगढ़ निवासी डरुआ चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल चौधरी से तय हुई थी।

दहेज तय होने के बाद शादी 22 जून को होना निश्चित की गई। द्वार पूजा हुई। वर-वधु ने स्टेज पर सब के सामने एक दूसरे को जय माला भी पहनाई। फोटो सेशन का दौर भी चला और फिर बाराती भोजन करने चले गए। इसी बीच अपने दोस्तों और खास रिश्तेदारों के साथ बैठे दूल्हे चंद्रपाल को जाने क्या सूझा कि उसने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। अपने जीजा के जरिए उसने यह बात दुल्हन के पिता कृष्ण कुमार तक पहुंचाई थी।

 

भड़क गए घराती
दरवाजे पर बारातियों और दूल्हे के नाटक ने अंततः घरातियों का भी गुस्सा भड़का दिया। सब्र का बांध टूटा तो घरातियों ने दूल्हे के पिता और मौसिया समेत कई अन्य बारातियों को बैठा लिया। सूचना पुलिस को भी दी गई। कुछ ही देर में नागौद थाने से पुलिस बल पहुंचा और डरुआ तथा गुल्ली चौधरी को पकड़ लाया। लड़की के पिता कृष्ण कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्हा कृष्ण कुमार,पिता डरुआ, जीजा मनोज तथा मौसिया गुल्ली के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता और मौसिया जेल भेज दिए गए हैं जबकि जीजा समेत फरार दूल्हे की तलाश जारी है।

Created On :   26 Jun 2017 5:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story