नक्सलियों का मददगार गड़चिरोली से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

a helper of naxalites arrested from gadchiroli district of maharashtra
नक्सलियों का मददगार गड़चिरोली से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
नक्सलियों का मददगार गड़चिरोली से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। दिल्ली और गड़चिरोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के एक मददगार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम अजित रॉय बताया गया है और वह मुलचेरा तहसील के गोविंदपुर का रहने वाला है। उसे नक्सलियों को हथियार पहुंचाने और उनके लिए फंड जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे चामोर्शी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसकी कस्टडी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई।

यह जानकारी देते हुए गड़चिरोली के जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवड़े ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल माह में कसनासुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में 40 नक्सली मारे गए थे। इनमें से एक नक्सली नेता के साथ अजित के करीबी संबंध होने की बात उजागर हुई है। दिल्ली में भी उस पर नक्सलियों को मदद पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।  उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस पिछले कई दिनों से गड़चिरोली में डेरा डाले हुए थी।  इसी बीच अजित रॉय मुलचेरा तहसील में होने की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और गड़चिरोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए  अजित को गिरफ्तार कर लिया और उसे चामोर्शी के न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने अजित को जांच के लिये दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि  दिल्ली पुलिस अजित को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी  है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से गड़चिरोली जिले के नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगने की बात कही जा रही है।

की गई संयुक्त कार्रवाई  
अजित के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम गड़चिरोली पहुंची। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और गड़चिरोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अजित को गिरफ्तार किया। नक्सलियों को सामग्री पहुंचाने के मामले में अजित का नाम सामने आने के बाद से उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
- शैलेश बलकवड़े, जिला पुलिस अधीक्षक, गड़चिरोली

Created On :   12 Nov 2018 6:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story