प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी के नीचे आई महिला सिपाही, अस्पताल में भर्ती

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी के नीचे आई महिला सिपाही, अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • घायल महिला पुलिसकर्मी भर्ती
  • पुलिसकर्मी की हालत में सुधार
  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भेजा अस्पताल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ी ने उत्तर प्रदेश के महोबा में एक महिला कॉन्सटेबल को कुचल दिया, महिला सिपाही के पैर में चोट आई है, घायल महिला सिपाही को पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला पुलिसकर्मी का नाम खुशी बताया जा रहा है।

महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की घटना पर संज्ञान लेकर प्रियंका ने कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को अस्पताल भेजा है। पुलिसकर्मी जटाशंकर राय के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में चल रही गाड़ियों का काफिला परमानंद चौक पहुंचा, तभी प्रियंका के काफिले की एक गाड़ी का पहिया सुरक्षा में तैनात सिपाही खुशी के पैर में चढ़ गया, जिसमें वो घायल हो गईं। राय ने बताया कि महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

 

Created On :   24 April 2019 2:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story