कभी देखा है शेरनी को तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाते हुए, देखें फोटोज

A leopard cub suckling on a lion
कभी देखा है शेरनी को तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाते हुए, देखें फोटोज
कभी देखा है शेरनी को तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाते हुए, देखें फोटोज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। तंज़ानिया के वाइल्डलाइफ सेंचुरी में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आमतौर पर एक शेर और एक तेंदुए को आपने हमेशा लड़ते हुए देखा होगा, लेकिन यहां पर एक उल्टा ही नजारा देखने को मिला। Ngorongoro कंसर्वेशन एरिया में एक शेरनी और एक तेंदुए के बच्चे की साथ में फोटो आई है, जिसमें शेरनी तेंदुए के बच्चे को दूध पिला रही है।

16375981


माना जा रहा है कि तेंदुए का ये बच्चा 5 महीने का है और हो सकता है कि ये अपनी मां से बिछड़ गया हो। इस कारण ये इस शेरनी के पास आ गया। शेरनी और इस तेंदुए के बच्चे की फोटो देखकर हर कोई हैरान है। कोपलॉयन कंसर्वेशन ग्रुप की हेड एंजेला जैनसन का कहना है कि इस तरह के दृश्य आना बहुत ही असामान्य बात है, क्योंकि आमतौर पर शेर और तेंदुओं को लडते ही देखा गया है, लेकिन पहली बार किसी शेरनी को एक तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाते हुए देखा गया है। 

16376005

Created On :   15 July 2017 5:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story