रहवासी इलाके में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया घायल

a leopard entered in residential area and attacked to many people
रहवासी इलाके में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया घायल
रहवासी इलाके में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया घायल
हाईलाइट
  • 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया तेंदुआ
  • 6 लोगों पर किया हिंसक तेंदुए ने हमला
  • तेंदुए के रहवासी इलाके में घुसने से हड़कंप

डिजिटल डेस्क, पंजाब। गुरुवार को पंजाब के जालंधर में एक तेंदुआ रहवासी क्षेत्र में घुस गया और उसने कई लोगों को काट लिया। हिंसक तेंदुए को देख पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए के हमले से 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पड़ोसी जिले होशियारपुर से राष्‍ट्रीय राजमार्ग के जरिए जालंधर के लामा पिंड इलाके में पहुंचा था।  

रहवासी इलाके में तेंदुए के घुसने की सूचना मिलते ही वन्‍यजीव विभाग के 12 सदस्‍यीय दल ने एक घर में बने शौचालय में उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे तेंदुए को पकड़ा जा सका। तेंदुए को चंडीगढ़ स्थित छतबीर जू भेज दिया है। स्‍थानीय लोगों की भीड़ जमा हो जाने के कारण तेंदुए को पकड़ने में इतना समय लग गया। 

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ बुधवार रात से ही सड़कों पर घूम रहा था। खेतों में घूमने के बाद तेंदुआ एक घर में घुस गया जिसका मेन गेट लॉक था। वन्‍य जीव विभाग की टीम ने उसे यहीं पर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ काफी बड़ा था, जिसके कारण टीम को सफलता नहीं मिल पाई। टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्‍शन दिया तो वह कुछ देर के लिए शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह फिर से हिंसक हो गया। जिसके बाद छतबीर जू से आए डॉक्‍टरों के एक दल ने तेंदुए को एक और इंजेक्‍शन दिया। तब जाकर तेंदुआ काबू में आ पाया। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि जिस इलाके में तेंदुआ था, वहां की गलियां काफी संकरी थीं। जिससे उसे पकड़ने में काफी परेशानी हुई। बता दें कि वर्ष 2016 में जारी एक आंकड़े के मुताबिक भारत में 12 से 14 हजार तेंदुए हैं। ये अक्‍सर आबादी वाले इलाके में आते रहते हैं। 

Created On :   1 Feb 2019 11:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story