मुंबई : अब नवरंग स्टू़डियों में लगी आग, दमकल का कर्मचारी घायल

मुंबई : अब नवरंग स्टू़डियों में लगी आग, दमकल का कर्मचारी घायल


डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक बार फिर मुंबई में आग लगने से एक दमकल कर्मचारी घायल हो गया। इस बार आग दक्षिण मुंबई के लोअर परेल में टोडी मिल्स कम्पाउंड स्थित नवरंग स्टूडियो में लगी। गुरुवार देर रात बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ये आग लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

                      मुंबई नवरंग के लिए इमेज परिणाम


गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले साल दिसंबर के आखिरी में एक कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी कई जगह आग लगी। अब नवरंग स्टूडियों में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि स्टूडियो एक पुरानी इमारत में बना हुआ है और कई सालों से इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। 
 

सिनेविस्टा स्टूडियो में भीषण आग

इससे पहले पहले कांजुरमार्ग के सिनेविस्टा स्टूडियो में भीषण आग लगी थी। जिस वक्त आग लगी यहां बेपनाह और हासिल नाम के धारावाहिकों की शूटिंग चल रही थी और सेट पर करीब 150 लोग मौजूद थे। इस हादसे में 20 वर्षीय ऑडियो असिस्टेंट गोपी वर्मा कर्मचारी का शव मिला था। पांच एकड़ में फैले इस स्टूडियो में करीब 30 से अधिक शूटिंग लोकेशन है और ये मध्य मुंबई में स्थित है।

                           मुंबई सिनेविस्टा के लिए इमेज परिणाम

 

कमला मिल अग्निकांडमें गई कई जान

बता दें 29 दिसंबर 2017 को मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के मोजो रेस्टोंरेट में रात करीब 12 बजे आग लग गई थी। देखते ही देखते आग पास के तीन रेस्टोरेंट में फैल गई। इस हादसे में 14 लोग मारे गए। मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। आग को काबू करने के लिए दमकल को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद सीएम देवेंद्र फडनवीस ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही बीएमसी ने भी अवैध रूप से बने रेस्टॉरेंट और पब कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

                         मुंबई कमला मिल के लिए इमेज परिणाम

हुक्के की चिंगारी से लगी थी आग

इस बीच कमला मिल कम्पाउंड अग्निकांड को लेकर फायर ब्रिगेड की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हुक्के से निकली चिंनगारी की चलते पब में आग लगी। यह आग मोजोज रेस्टोरेंट से शुरु हुई जल्द ही पास के दूसरे पब वन अबव को भी अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पब में हुक्का पार्लर चलाने की अनुमति नहीं थी। 

Created On :   19 Jan 2018 2:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story