फर्जी नोट खपाने की फिराक में एक शख्स गिरफ्तार, साथी फरार, तलाश जारी

A man arrested with fake currency, fellow absconding
फर्जी नोट खपाने की फिराक में एक शख्स गिरफ्तार, साथी फरार, तलाश जारी
फर्जी नोट खपाने की फिराक में एक शख्स गिरफ्तार, साथी फरार, तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दारव्हा से नकली नोटों का जखीरा पकड़ा गया है। जिसमें 6.77 लाख के नोट के साथ 8.42 लाख का माल पकड़ा गया। नोट छापने और उसे बाजार में चलाने वाले 1 शख्स को गिरफ़्तार किया गया है। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का नाम प्रगेश रुपेश पाटिल, उम्र 27 साल है। किशोर अर्चना आसलकर, उम्र 30 साल फरार हो गया है। सभी नोटों पर एक ही नम्बर पाया गया है। यह कारवाई तड़के की गई है। एपीआई संदीप चव्हाण की टीम ने कारवाई को अंजाम दिया है।

दारव्हा, दिग्रस में नकली नोट जब्त हुए थे। आरोपी सफेद रंग की कार, नम्बर एमएच 29R 6912 में नकली नोट डालकर पाटिल बाजार ला रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद आरोपियों पर नजर रखने के लिए जाल बिछाया गया था। कार दिखते ही उसकी तलाशी शुरु कर दी गई। इस दौरान नोट मिले। नोट के साथ उसे बनाने की सामग्री भी जब्त की गई। जिसमें 200 के 14 नोट और 2000 के 6 नोट मिले हैं। उसके बाद घर की तलाशी लेने पर 200 के 1895 और 2000 के 142 नोट, कम्प्युटर, प्रिंटर, तथा कार जब्त की गई है।

Created On :   8 Oct 2018 12:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story