आंध्र प्रदेश: मस्जिद में खून से लथपथ मिली मौलवी की लाश, जलाई गई कुरान

A man killed in noorani masjid in rajahmundry city of andhra pradesh
आंध्र प्रदेश: मस्जिद में खून से लथपथ मिली मौलवी की लाश, जलाई गई कुरान
आंध्र प्रदेश: मस्जिद में खून से लथपथ मिली मौलवी की लाश, जलाई गई कुरान

डिजिटल डेस्क, राजमुंदरी। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक मस्जिद के अंदर खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुरान भी जला दी गई है। इस हत्‍याकांड को वीभत्‍स तरीके से अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद आस-पास के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। हालांकि अधिकारी इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। 

 

हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने भी इस बारे ट्वीट करते हुए इस घटना पर खेद प्रकट किया है और कड़े शब्दों में इस की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री आंध्रप्रदेश से अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

जानकारी के अनुसार, हत्‍या की घटना को शुक्रवार को अंजाम दिया गया था, लेकिन शनिवार को इसका खुलासा हुआ। मृतक की पहचान बिहार निवासी मोहम्‍मद फारूक के तौर पर की गई है। मोहम्‍मद फारूक लालचेरुवु इलाके में स्थित नूरानी मस्जिद में अजान पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि वह शहर में नए-नए आए थे। शुक्रवार को अजान की आवाज नहीं सुनाई दी तो पड़ोसियों ने मस्जिद में जाकर जांच पड़ताल की जहां उनका खून में लथपथ शव पाया गया।  

 

 

तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. राजकुमारी ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। एसपी ने बताया कि स्‍थानीय प्रशासन बिहार के अधिकारियों के संपर्क में है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मृतक के शव को पीएम के बाद बिहार भेज दिया गया है। बता दें कि फारूक बेहद गरीब थे, मुस्लिम अधिकारों के लिए काम करने वाले मोहम्‍मद इब्राहिम खान ने ये बात बताई। वह मस्जिद में महज पांच हजार रुपये मासिक पर काम कर रहे थे। 

 

 


इब्राहिम ने कहा, ‘इस वक्‍त वह इस हत्‍याकांड में संलिप्‍तता को लेकर किसी का नाम तो अभी नहीं लिया जा सकता है, लेकिन घटनास्थल पर कुरान को जलाना और सिगरेट का टुकड़ा पाया जाना काफी डराने वाला है। ऐसा लगता है जैसे इस हत्‍याकांड को आपसी टकराव और ध्रुवीकरण के इरादे से अंजाम दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में विरोध प्रदर्शन होने लगे। पुलिस ने फिलहाल किसी तरह से स्थिति पर काबू पा लिया है।

Created On :   31 Dec 2017 5:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story