2 हजार बार मधुमक्खियों से खुद को ढंक चुका है ये शख्स

A man makes many records to sat bees on his body at Beijing
2 हजार बार मधुमक्खियों से खुद को ढंक चुका है ये शख्स
2 हजार बार मधुमक्खियों से खुद को ढंक चुका है ये शख्स

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं करते। एक भी मधुमक्खी अगर काट ले तो इंसान का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जो मधुमक्खियों को अपने शरीर पर बैठाकर रिकाॅर्ड बनाने के लिए फेमस हो चुका है। 

इस शख्स का नाम है बिंग्गुओ, जिसकी उम्र 50 वर्ष है और वह चीन का रहने वाला है और तकरीबन 2 हजार बार ऐसे कारनामे को अंजाम दे चुका है। 

मधुमक्खी पाल

दरअसल, बिंग्गुओ पेशे से मधुमक्खी पालक हैं और मधुमक्खियों को अपने शरीर पर बैठाकर 2 हजार बार लोगों को आश्चर्य में डाल चुके हैं। ये इनका एक तरह का शौक है। अब तक ये109.5 किलोग्राम मधुमक्खियों को अपने शरीर पर बैठाकर रिकाॅर्ड बना चुके हैं। 

60 बार प्रेक्टिस

यहां आपको बता दें कि बिंग्गुओ वो ही शख्स हैं जिन्होंने कुछ वक्त पहले अपने शरीर पर हजारों मधुमक्खियां शरीर पर बैठाकर रिकाॅर्ड बनाया था। मधुमक्खियों का कुल वजन 326 किलोग्राम था। यह कारनामा करने से पहले जो ने इसके लिए 60 बार प्रेक्टिस भी की थी। 

Created On :   17 Aug 2017 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story