कई सालों से खा रहा था सिक्के, ऑपरेशन हुआ तो मिली तिजोरी

A man was eaten 72 coins From many years, due to mental illness
कई सालों से खा रहा था सिक्के, ऑपरेशन हुआ तो मिली तिजोरी
कई सालों से खा रहा था सिक्के, ऑपरेशन हुआ तो मिली तिजोरी

डिजिटल डेस्क, नाशिक। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने 72 सिक्के निकाले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मानसिक बीमारी के कारण वह लंबे समय से सिक्के निगल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कृष्ण सोमलया सांबर के पेट से 72 सिक्के निकाले गए। ऑपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डॉ. अमित केले ने बताया कि 50 साल के कृष्ण सोमलया सांबर दुर्लभ रोग मेटलोफगिया से पीड़ित हैं। इस रोग के मरीजों में मेटल की चीजें निगलने की आदत होती है। वह करीब 20 साल से इस बीमारी के कारण सिक्के, सोने और मेटल की चीजें खाने के आदी हो गए थे। हाल में परेशानी बढ़ने पर उनके परिजन उनको डॉक्टरों के पास लाए। सर्जरी के बाद अब सांबर की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसे जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

एक्सरे के बाद ऑपरेशन की तैयारी हुई शुरू

 सांबर करीब 20 साल से मेटलोफगिया रोग से पीड़ित रहा। उसका आपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे चला। उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उसे जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी। इस बीमारी के कारण वह सोने और धातु की वस्तुएं खाने का आदि हो गया था। कई वर्षों से लगातार सिक्के निगल रहा था। जिससे उल्टी और अपच की परेशानी हो रही थी। समस्या बढ़ने पर गुरुवार को परिजनों ने डॉक्टरों से संपर्क किया था। जहां एक्सरे के बाद ऑपरेशन की तैयारी शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके पेट से 72 सिक्के निकाले गए। 

सावधानी पूर्वक पेट से सिक्के निकाले बाहर

हालांकि ये कोई छोटा मोटा ऑपरेशन नहीं था। डॉक्टरों पर जिम्मेदारी थी कि सही वक्त पर ऑपरेशन कर उसके पेट से सिक्के बाहर निकाले जाएं, नहीं तो उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। जैसे ही एक्सरे किया गया। इसके बाद उसके ऑपरेशन की तैयारी भी शुरु कर दी गई। ताकि जैसे तैसे उसे बचाया जा सके। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से उसके पेट से सिक्के बाहर निकाल लिए। जो अपने आप में बड़ी बात थी।

 

Created On :   3 Dec 2017 12:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story