बेटी के सामने बाप ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

A man was killed her wife on front of daughter, escaped
बेटी के सामने बाप ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
बेटी के सामने बाप ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, पुणे। एक बाप ने अपनी दस साल की बेटी के सामने मां की वायर से घोंट हत्या कर दी। सांगवी पुलिस ने बताया कि वंदना उत्तम जाधव (30, रहाटणी) की हत्या कर दी गई। उसके भाई पुंडलिक श्यामराव वाघमारे ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस अनुसार वंदना के पति उत्तम महादू जाधव पर मामला दर्ज किया गया है। उत्तम और वंदना के दो बच्चे हैं, ओंकार (8) और दीपाली (10) साल के हैं। उत्तम परिवार के साथ रहाटणी में रहता है। उसे शराब की लत है। हर रोज वह शराब पीकर आता था और अपने दो बच्चों और पत्नी से मारपीट करता था। इस बात को लेकर उत्तम और वंदना में झगड़े हुआ करते थे। बुधवार रात वह रोज की तरह शराब पीकर आया। वंदना के साथ उसका झगड़ा हुआ। उत्तम ने गुस्से में आकर वंदना और बच्चों से मारपीट की। बच्चों की खाने की थाली फेंक दी। वंदना ने बच्चों को सुलाया लेकिन दोनों का झगड़ा चल रहा था, देर रात उत्तम ने एक वायर की सहायता से वंदना का गला घोंट दिया। यह उसकी बेटी दिपाली ने देखा। उत्तम ने वंदना को ढकेला और वहां से भाग गया। बच्चों ने जोर जोर से चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने वंदना को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन उसकी मौत हो गई थीं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उत्तम को ढूंढ रही है। 

अंतरजातीय विवाह करने पर फायरिंग

बहन ने अंतरजातीय विवाह किया, इस बात से गुस्साए भाई ने जीजा पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह वारदात बुधवार रात चांदनी चौक में हुई। घटना को लेकर अपराध शाखा की पुलिस ने भाई समेत तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आकाश लहू तावरे (22), सागर लहू तावरे (24), सागर रामचंद्र पालवे (21) को गिरफ्तार किया गया हैं। तीनों ने तुषार प्रकाश पिसाल (20) पर गोली चलाई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। तुषार ने आकाश की बहन विद्या से शादी की है। दोनों की जाति अलग होने के कारण आकाश का परिवार विरोध में था। परिवारवालों के विरोध को ठुकराकर तुषार ने शादी की। इस बात से आकाश गुस्से में था। उसने अपने भाईयों से मिलकर तुषार की हत्या की साजिश रची। तुषार चांदनी चौराहे से जा रहा था। उस समय चार लोग दुपहियों पर आए। उनमें से राजू तावरे ने तुषार पर गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद चारों वहां से भाग गए। बुधवार की रात अपराध शाखा युनीट 4 का पुलिस दस्ता गश्त कर रहा था। उस समय उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि चांदनी चौराहे में गोलियां चलानेवाले जंगली महाराज मार्ग पर संभाजी उद्यान परिसर में रूके हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और तीनों को गिरफ्तार किया। 

Created On :   9 May 2019 5:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story