पट्रोल पंप पर 2 लाख रुपए की रहसयमयी लूट, पुलिस को कर्मचारियों पर संदेह

A mysterious robbery on the petrol pump located on Damoh road
पट्रोल पंप पर 2 लाख रुपए की रहसयमयी लूट, पुलिस को कर्मचारियों पर संदेह
पट्रोल पंप पर 2 लाख रुपए की रहसयमयी लूट, पुलिस को कर्मचारियों पर संदेह

डिजिटल डेस्क, बकस्वाहा। यहां दमोह रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की ऐसी रहस्यमयी घटना घटित हुई है, जिसमें पुलिस पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों पर ही संदेह कर रही है। घटना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक पम्प की बिजली बंद हो गई और अंधेरे में कोई अंजान व्यक्ति आया, जिसने पम्प कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिन भर की एकत्र की गई रकम लूट ली। मजे की बात यह है कि CCTV में कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है।

कैसे हुई लूट, क्या है कहानी?
पुलिस को कर्मचारियों को बताया की करीब 8:30 पर अचानक पूरी लाइट बंद हो गई और कोई आया और आंखों में मिर्ची पाउडर मार कर टेबल पर रखे 2 लाख 7 हजार रुपये ले गया जब हम दो लोग पंप पर आई रकम मिला रहे थे, करीब 4 मिनट बाद पम्प मालिक आये और लाइट चालू की तब तक घटना हो चुकी थी।

क्या कहते है पम्प मालिक
पम्प मालिक अजय जैन का कहना है कि वो करीब 1 घटने पहले आये और पम्प पर रुके। उसके बाद जब आये तो बिजली बंद थी, जब मैंने पूछा तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पम्प पर लूट हुई है। मैंने दोनों रोड पर देखा कोई नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि लूट करने वाले पीछे से आये थे, लेकिन बिजली का जो स्विच है, उसे ऊपर करने पर मेन लाइन चालू होती है और नीचे करने पर जरनेटर और बीच में करने पर बिजली बंद हो जाती है। ये सिर्फ कर्मचारियों को पता था और वो स्विच बीच में था मलतब मेरे कर्मचरियों की मिलीभगत से ही ये घटना हुई।

क्या सोचती है पुलिस
जब घटना हुई मेन स्विच बंद जिस अंदाज में किया उससे कर्मचारियों पर शक होता है। घटना के बाद दोनों रोड पर न तो कोई आया न गया है साथ ही पम्प पर भी कोई नहीं आया इसलिए हर बिंदु पर जांच के बाद शक की सुई पम्प कर्मचारियों पर अटक गई है।

इनका कहना है
घटना को जानकारी लगते ही पम्प पर पहुंचा मीडिया के सामने CCTV फुटेज देखे उस समय न कोई बाहर से आया है, न किसी ने घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारियों की मिलीभगत से ये हुआ है.
रामनाथ तिवारी, थाना प्रभारी

 

Created On :   10 Jan 2019 12:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story