गर्ल्स हॉस्टल में घुसे पेंगोलियन ने उड़ा दी लड़कियों की नींद, रेस्क्यू के बाद पकड़ा

A Pangolian enters in the girls hostel, sleeplessness for students
गर्ल्स हॉस्टल में घुसे पेंगोलियन ने उड़ा दी लड़कियों की नींद, रेस्क्यू के बाद पकड़ा
गर्ल्स हॉस्टल में घुसे पेंगोलियन ने उड़ा दी लड़कियों की नींद, रेस्क्यू के बाद पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक पेंगोलियन ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों की नींद उड़ाकर रख दी। यह वाकया हिंगणा स्थित लता मंगेशकर अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल का है। जहां उस वक्त लड़कियों की नींद खराब हो गई। जब एक पेंगोलिन हॉस्टल में घुस गया। डरी-सहमी लड़कियों ने इसकी खबर गार्ड को दी। जिसके बाद शुक्रवार रात सूचना वन विभाग को दी गई। सर्पमित्र ने रेस्कयू कर उसे पकड़ा और विभाग को सौंप दिया। सर्पमित्र मोनू सिंह ने बताया कि उन्हें रात को हॉस्टल से फोन आया था। फोन में अजीब जानवर घुसने की बात कही गई थी। जब पूछा गया कि वो दिखने में कैसा है, तो नेवले जैसा बताया गया। हालांकि वो नेवला नहीं था। फोन कॉल सुनते ही मोनू ने अंदाजा लगा लिया था कि वो पेंगोलिन ही होगा। मोनू ने सभी से कह दिया था कि उसे छेड़ें नहीं। आधा घंटे के बाद रेस्कयू कर उसे पकड़ा। मोनू ने रातभर उसे घर रखा, फिर सुबह वनविभाग को सौप दिया।

क्या है पेंगोलिन

यह नेवले की तरह दिखनेवाला जीव है। जमीन में बिल बनाकर रहता है। इसका मुंह काफी नूकीला होता है। जिससे उसे चीटियां खाने में आसानी होती है।  वह चीटियां खाता है। इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) नुमा संरचना होती है, जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला ज्ञात स्तनधारी है। यह अफ़्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसे भारत में सल्लू सांप भी कहते हैं। इनके निवास वाले वन शीघ्रता से काटे जा रहे हैं और अंधविश्वासी प्रथाओं के कारण इनका अक्सर शिकार भी करा जाता है, जिसकी वजह से पैंगोलिन की सभी जातिया अब संकटग्रस्त मानी जाती हैं और उन सब पर विलुप्ति का ख़तरा मंडरा रहा है।

मेट्रो का लोकमान्य नगर स्टेशन पर बसते थें

विदर्भ सर्पमित्र समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जहां मेट्रो का लोकमान्य नगर स्टेशन बन रहा है। दरअसल पहले पेंगोलिन यही रहते थें। लेकिन स्टेशन कार्य के कारण खुदाई होने से लता मंगेशकर अस्पताल परिसर में पहुंच गए हैं। ऐसे में वो आए दिन लोगों के सामने आ रहे हैं। मोनू ने पांचवी बार इसे पकड़ा है। 

Created On :   12 Oct 2018 2:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story