घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर किया हमला, 1 जवान घायल

A soldier injured in naxalite attack
घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर किया हमला, 1 जवान घायल
घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर किया हमला, 1 जवान घायल

डिजिटल डेस्क, गढ़चिरोली। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोसमी के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार जवान बुरी तरह घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में हैलिकॉप्टर से नागपुर रैफर किया गया। घायल जवान का नाम अशोक मडावी बताया जा रहा है। हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस जवान अपने साथी को घर छोड़कर लौट रहा था। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने घायल को एयरलिफ्ट के जरिए उपराजधानी नागपुर भेजा। जहां उसका इलाज जारी है।

Created On :   8 Sep 2017 4:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story